{"_id":"60f5b1ca8ebc3e6d6e1ea2bc","slug":"etawah-news-bus-stuck-in-underpass-waterlogging-35-passengers-stranded-for-two-hours-etawah-news-knp6412103141","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के पानी में फंसी बस, दो घंटे तक फंसे रहे 35 यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के पानी में फंसी बस, दो घंटे तक फंसे रहे 35 यात्री
विज्ञापन
इटावा। शहर में रविवार रात हुई झमाझम बारिश से मैनपुरी क्रासिंग का अंडरपास पानी से लबालब हो गया। देर रात इस जलभराव में एक निजी ट्रेवेल्स एजेंसी की बस फंस गई।
35 यात्रियों से भरी बस लगभग दो घंटे तक पानी के बीच में फंसी रही। इसे क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया, तब यात्रियों ने राहत की सांस ली।
बस के साथ एक ऑटो भी जलभराव में फंस गया। काफी देर तक ऑटो स्टार्ट नहीं हुआ, तो उस पर सवार दो महिला सिपाहियों ने पानी में उतर और धक्का लगाकर बाहर निकाला।
शहर में रविवार रात करीब नौ बजे से शुरू हुई तेज बारिश से मैनपुरी अंडरपास भर गया। शहर में कई स्थानों पर जलभराव के हालात पैदा हो गए। बारिश से दौरान आईटीआई चौराहे के पास बने अंडरपास में लगभग पांच फुट तक पानी भर गया।
विज्ञापन
इस दौरान आगरा से बनारस जा रही एक बस उधर से गुजरी और अंडरपास में भरे पानी के बीच में फंस गई। चालक ने बस स्टार्ट करने का काफी प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सका।
इस दौरान बारिश का पानी बस के अंदर भर गया। इससे यात्रियों हड़कंप मच गया। उन्हें अपना सामान भीग कर बर्बाद होने का डर सताने लगा। यात्रियों के हो-हल्ला करने पर चालक ने क्रेन मंगाई।
इसके बाद बस को बाहर निकाला गया। यह घटना पहली बार नहीं हुई है। जब-जब मानसून आता है तो इटावा शहर के बीचोबीच बने इस अंडरपास की यही हालत देखने को मिलती है।