फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Bus conductors clashed over seating of passengers

सवारियां बैठाने को लेकर भिड़े, बस के कंडेक्टर, मारपीट

Sat, 18 Sep 2021 10:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Bus conductors clashed over seating of passengers
इटावा। रोडवेज बस स्टैंड तिराहे पर शनिवार को सवारियां बैठाने को लेकर इटावा डिपो की दो बसों के कंडेक्टर आपस में भिड़ गए। दोनों में हाथापाई भी हुई। यह देख ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह करीब नौ बजे इटावा डिपो की दो रोडवेज बसें बस स्टैंड तिराहे पर खड़ी थी। एक बस पर महिला कंडक्टर व चालक था। जबकि दूसरी बस पर पुरुष ड्राइवर व कंडक्टर थे।
विज्ञापन

बताया गया कि कुछ सवारियां कानपुर जाने के लिए एक बस में चढ़ने लगी। इन सवारियों को अपनी बसों में बैठाने को लेकर दोनों बसों के कंडक्टरों में खींचतान शुरू हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वह सभी सवारियां महिला कंडक्टर वाली बस में बैठ गईं। इस पर दूसरे बस के ड्राइवर व कंडक्टर ने बस के अंदर घुसकर सवारियों को अपनी बस में बैठने की कोशिश की।
बस से सवारियों उतारने पर जब महिला कंडक्टर व उनके ड्राइवर ने विरोध किया, तो दोनों महिला कंडक्टर से अभद्रता करते हुए मारपीट करने लगे। इससे बस में अफरा-तफरी मच गई।

यह देख ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने मामले को शांत कराया। झगड़े की सूचना पर कोतवाली पुलिस भी पहुंची, लेकिन रोडवेज के आलाधिकारियों ने दोनों बसों के ड्राइवर व कंडक्टर को बुलाकर मामला रफा-दफा करा दिया।
रोडवेज बस स्टेशन की प्रभारी रेखा अग्रवाल ने बताया कि अधिकारियों के लिखित समझौता कराया गया है। साथ ही दोनों पक्षों को चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed