फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Block Head Elections: 56 Nomination Papers Sold

ब्लाक प्रमुख चुनाव: 56 नामांकन बिके, सैफई में पहली बार बने चुनाव के आसार

Wed, 07 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Block Head Elections: 56 Nomination Papers Sold
इटावा। नामांकन पत्रों की बिक्री के साथ जिले में बुधवार से ब्लाक प्रमुख चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन आठ पदों के लिए 56 नामांकन पत्र बिके। सबसे ज्यादा नामांकन पत्रों की बिक्री बसरेहर और सबसे कम सैफई में सिर्फ तीन नामांकन बिके।
विज्ञापन

आठ सीटों में से पांच सीटों पर भाजपा और सपा के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा ने तीन और सपा ने एक सीट पर अपना प्रत्याशी नहीं उतारा है। सैफई ब्लाक में पहली बार चुनाव के आधार पर ब्लाक प्रमुख का निर्वाचन होना माना जा रहा है।
विज्ञापन

यहां अभी तक ब्लाक प्रमुख का चुनाव निर्विरोध ही होता रहा है। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार से जुड़ी इस सीट पर पहली बार होने जा रहे चुनाव पर सबकी निगाहें टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज से सभी ब्लाकों में नामांकन पत्र दाखिल होंगे। नामांकन के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। हर ब्लाक पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस तैनात रहेगी। डीएम, एसएसपी ने बुधवार को नामांकन स्थलों पर जाकर स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
बसरेहर ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में दावेदारी के लिए 12 नामांकन पत्र बिके। यहां दिलीप कुमार ने 4, शरद यादव ने 2, राव सुमित कुमार ने 5 ,दीपक कुमार ने एक नामांकन पत्र खरीदा।
वहीं बढ़पुरा ब्लाक से आनंद यादव टंटी और गणेेश राजपूत ने तीन तीन सेट में नामांकन पत्र खरीदे। चकरनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख पद के उम्मीदवारों में सुशीला देवी उर्फ सुनीता देवी ने तीन, गीता देवी ने एक और राधा देवी उर्फ राधा कुमारी ने 2 सेट खरीदे।
महेवा संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक में सपा की पवित्रा दोहरे और एससी आयोग के सदस्य केके राज ने चार-चार सेटों में नामांकन पत्र खरीदे। मनियांमऊ की विजयलक्ष्मी पत्नी ओम नारायण ने भी निर्दलीय रूप में नामांकन पत्र खरीदकर दावेदारी पेश की। बुधवार को पांच प्रत्याशियों ने सात नामांकन पत्र खरीदे।
भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुुसार सपा प्रत्याशी विनोद कुमार ने तीन सेट, वीरेंद्र प्रताप, कालिंद्री देवी, राघवेंद्र सिंह और भीमसेन ने एक एक सेट खरीदा। यहां कुल सात नामांकन पत्र बिके।
ऊसराहार संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक प्रमुख पद के लिए छह नामांकन पत्र बिके। एडीओ पंचायत देवेंद्र कुमार ने बताया ब्लाक प्रमुख पद के लिए प्रीती देवी और रेखा देवी ने ही नामांकन पत्र खरीदे हैं। एक प्रत्याशी ने चार सेट व दूसरे प्रत्याशी ने दो सेट खरीदे हैं।
प्रसपा और भाजपा के बीच होगा मुकाबला
जसवंतनगर। ब्लॉक प्रमुख पद का चुनाव यहां प्रगतिशील समाजवादी पार्टी और भाजपा के बीच होता दिख रहा है। सपा ने यहां कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। भाजपा ने यहां प्रत्याशी उतार दिया है।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की ओर से संतोष यादव पत्नी डॉ.बृजेश चंद्र यादव, उनकी पुत्र वधू अंजलि यादव पत्नी अनुज मोंटी यादव ने दो एवं चार नामांकन सेट क्रय किए। भाजपा के जसवंतनगर मंडल अध्यक्ष सुग्रीव सिंह धाकरे की पत्नी अचिता सिंह धाकरे ने भी एक नामांकन पत्र खरीदा है। यहां कुल 8 नामांकन पत्र बिके हैं।
सैफई में भी बने चुनाव के आसार
सैफई। सैफई में अभी भाजपा ने कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। यहां सपा से पूर्व सांसद तेज प्रताप सिंह की मां मृदुला यादव ने दो सेटों में और निर्दलीय गिरेंद सिंह ने एक नामांकन पत्र खरीदा।
यहां कुल 3 नामांकन पत्र बिके। अभी तक यहां निर्विरोध चुनाव की संभावना जताई जा रही थी। परंतु एक नामांकन और बिकने से सैफई में पहली बार ब्लाक प्रमुख पद का चुनाव होगा।
आज दाखिल होंगे नामांकन
ब्लाक प्रमुुख पद के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। इस दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। नामांकन कक्ष में प्रत्याशी और उनके समर्थक प्रस्तावक ही अंदर जाएंगे।

कोविड प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाएगा। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी उदयनारायण ने बताया कि नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी। 9 जुलाई को नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद 10 जुलाई को सुबह 11 बजे से 3 बजे तक मतदान और उसके बाद मतगणना कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed