{"_id":"5e6a78bd8ebc3ea7cb57664c","slug":"etawah-news-bjp-protest-etawha-news-knp549948540","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे भाजपाई चिल्लाए, एसएसपी बाहर नहीं आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे भाजपाई चिल्लाए, एसएसपी बाहर नहीं आए
विज्ञापन
एसएसपी दफ्तर के बाहर धरना जमाए बैठे भाजपाई
- फोटो : ETAWHA
इटावा। भाजपाइयों ने कार्यकर्ता के उत्पीड़न को लेकर बृहस्पतिवार को एसएसपी दफ्तर पर करीब तीन घंटे तक हंगामा किया। हंगामे के दौरान एसएसपी दफ्तर से बाहर नहीं निकले। आखिरकार एएसपी सिटी को ज्ञापन देकर सीओ सिटी को दो दिन में निलंबित किए जाने और सर्किल से हटाने की मांग रखी। एएसपी सिटी ने कहा कि मामले की जांच एएसपी क्राइम से कराई जाएगी। पूरा मसला पार्टी कार्यकर्ता के खिलाफ दर्ज हत्या के प्रयास का मुकदमा और इस कार्यकर्ता के घर में घुसकर पुलिस के उत्पीड़न से जुड़ा था।
सिविल लाइन थाना पुलिस ने मोतीझील कालोनी निवासी दीपेंद्र गुप्ता पुत्र मुन्नूलाल की तहरीर पर बुधवार को एसडी फील्ड चौगुर्जी निवासी भाजपा कार्यकर्ता संजू चौधरी व उसके साथियों के खिलाफ हत्या के प्रयास और एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोप है कि संजू व उसके साथियों ने राइफल और तमंचे की बट से मारपीट की और जातिसूचक गालियां दीं।
वहीं पुलिस पर आरोप है कि बुधवार रात भाजपा कार्यकर्ता आरोपी संजू चौधरी के घर जाकर उसका उत्पीड़न किया। महिलाओं से अभद्रता की और घर में तोड़फोड़ की। बृहस्पतिवार की सुबह गुस्साए भाजपाई सिंचाई विभाग के डाक बंगले में एकजुट हुए। यहां से पार्टी जिलाध्यक्ष अजय धाकरे व पूर्व जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे की अगुवाई में एसएसपी से शिकायत करने पहुंचे।
विज्ञापन
दोपहर करीब साढ़े 12 बजे पूर्व जिलाध्यक्ष रमाकांत शर्मा, विमल भदौरिया, मनीष यादव पतरे, प्रशांतराव चौबे, करनसिंह राजपूत, महिला मोर्चा की जिला मंत्री राधापाल, शिवाकांत चौधरी, नाथूराम गोयल, शरद वाजपेयी, श्याम चौधरी, ब्लॉक प्रमुख महेवा अशोक चौबे, विरलाशाक्य, डॉ. ज्योति वर्मा, जफर अंसारी, बृजवीर सिंह, कृपानारायन तिवारी समेत एक सैकड़ा के करीब भाजपाइयों ने एसएसपी दफ्तर पर जाकर पुलिस पर एक पक्षीय कार्रवाई करने का आरोप लगाया। भाजपाइयों के निशाने पर सीओ सिटी रहे। उन पर पूर्वाग्रह से ग्रस्त होकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया गया।
भाजपाइयों की भीड़ और तेवर देखकर काफी संख्या में फोर्स बुला लिया गया। पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद और योगी मोदी जिंदाबाद के नारे लगते रहे। भाजपाई एसएसपी को ज्ञापन देने की मांग पर अड़े रहे। इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट सतेंद्र नाथ शुक्ला व एएसपी सिटी रामयश सिंह ने ज्ञापन लेने का प्रयास किया। लेकिन भाजपाई नहीं माने। दोपहर करीब तीन बजे तक भाजपा के लोग धरना पर बैठे रहे, लेकिन एसएसपी दफ्तर से नहीं निकले। आखिर में एएसपी सिटी को ही ज्ञापन दिया गया।
यहां भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे व पूर्व जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे ने कहा कि यदि दो दिन में सीओ सिटी पर कार्रवाई न हुई तो फिर से पुलिस प्रशासन के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।