फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news bjp

भाजपा जिलाध्यक्ष से मिले एसएसपी, सीओ भरथना को जांच

Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
etawah news bjp
एसएसपी आकाश तोमर ने अपने आवास पर भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे से मुलाकात की - फोटो : ETAWHA
इटावा। अपने कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे भाजपाइयों से मिलने से परहेज करते रहे सीओ ने गुरुवार देर रात अपने घर पर भाजपा जिलाध्यक्ष को बुलाकर पूरे मामने की जानकारी ली। उन्हें निष्पक्ष जांच के प्रति आश्वस्त किया, साथ ही जांच सीओ सिटी से हटाकर सीओ भरथना को सौंप दी है।
विज्ञापन

देर रात एसएसपी आकाश तोमर ने भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ अपने फोटो वाट्सएप पर जारी की। इसमें उन्होंने बृहस्पतिवार को अपने कार्यालय के बाहर भाजपाइयों के धरना के दौरान मुलाकात न करने पर खेद जताया है। साथ ही लिखा है कि मामले की विवेचना सीओ सिटी से हटाकर सीओ भरथना को सौंप दी गई है। पार्टी कार्यकर्ता संजू चौधरी के घर पुलिस ने दबिश दी थी। संजू के परिवार वालों का आरोप था कि पुलिस ने परिवार के लोगों से अभद्रता की और बंदूक भी उठा ले गई। इसके विरोध में जिलाध्यक्ष अजय धाकरे, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवमहेश दुबे की अगुवाई में भाजपाई एसएसपी आफिस के गेट पर धरने पर बैठ गए थे। करीब तीन घंटे तक प्रदर्शन चला।
विज्ञापन

भाजपाई एसएसपी को बुलाने की मांग करते रहे लेकिन एसएसपी कार्यालय से नहीं निकले थे। भाजपाई सीओ सिटी वैभव पांडेय पर पक्षपात करने का आरोप लगा रहे थे। एएसपी सिटी रामयश सिंह ने भाजपाइयों से ज्ञापन लिया था। जिलाध्यक्ष और पूर्व जिलाध्यक्ष ने एसएसपी पर नाराजगी जताकर प्रदेश नेतृत्व से शिकायत करने की बात भी कही थी। देर रात एसएसपी ने जिलाध्यक्ष अजय धाकरे को अपने आवास पर मिलने के लिए बुलाया। इस दौरान एसएसपी ने दिन में हुए घटनाक्रम पर दुख जताया और निष्पक्ष जांच की बात की। भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने कहा कि कार्यकर्ता और आम आदमी किसी के भी सम्मान पर जांच आएंगी तो हम चुप नहीं बैठेंगे। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच की बात कही है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर कोई अपराध करता है तो उसे सजा मिलनी चाहिए लेकिन किसी के साथ पुलिस पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर कार्य करे, ये भाजपा के राज में संभव नहीं है। सीओ भरथना आलोक प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच के संबंध में अभी उन्हें कोई आदेश नहीं मिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed