फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Bike riding miscreant injured in encounter

मुठभेड़ में बदमाश घायल

Sat, 21 Aug 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Bike riding miscreant injured in encounter
इटावा। इकदिल थाना पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम से शनिवार रात कुसगवां रोड पर बाइक सवार बदमाश की मुठभेड़ हो गई। दहिने पैर में गोली लगने से बदमाश व बाएं हाथ में गोली लगने से एक सिपाही घायल हो गया। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एसएसपी डा.बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि इकदिल पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम कुसगवा रोड पर मौजूद थी। इस दौरान एक बाइक सवार युवक को पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। इस पर उस युवक ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन

फायरिंग में क्राइम ब्रांच का सिपाही अविन के बाएं हाथ में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने खुद को सुरक्षित कर जवाबी फायरिंग की। जिसमें बदमाश के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए बदमाश ने अपना नाम बृजेश चौहान बताया। वर्तमान में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। एसएसपी का कहना है कि बदमाश बृजेश ने शराब कारोबारी के मुनीम से दो माह पहले करीब सात लाख की लूट की थी।
मामले में फरार चल रहा था। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घायल सिपाही बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed