फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Bed full in district hospital, preparing to admit patients in women's wing

जिलाअस्पताल के बेड फुल, महिला विंग में मरीजों को भर्ती करने की तैयारी

Tue, 21 Sep 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Bed full in district hospital, preparing to admit patients in women's wing
जिला अस्पताल में पैथोलॉजी कक्ष के बाहर लगी भीड़ - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिले में वायरल से पीड़ित लोगों की संख्या बढ़ने से जिला अस्पताल के बेड फुल हो गए हैं। ऐसे में महिला विंग में मरीजों को भर्ती करने की तैयारी है। इस बारे में सीएमएस ने सीएमओ से बात की है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमएम आर्या ने बताया कि वर्तमान में वायरल से अधिकांश चिकित्सा कर्मचारी परेशान है। हालांकि जिला अस्पताल अभी डेंगू से बचा हुआ है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के पंजीयन काउंटर से मंगलवार को 1246 मरीजों ने पर्चा बनवाए। जबकि, इमरजेंसी वार्ड से 180 मरीजों ने पर्चे बनाए गए। इस तरह 1426 मरीजों ने पंजीयन कराया। इनमें 38 मरीज जांच कराने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें 13 मरीजों की जांच रिपोर्ट डेंगू संदिग्ध पाई गई। इन्हें जांच के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी भेजा गया है। इधर, जिला अस्पताल के बेड लगभग मरीजों से फुल हो चुके हैं।

इसलिए अब 100 शय्या वाले महिला विंग में मरीजों को भर्ती किए जाने की तैयारी की जा रही है। प्रतिदिन वायरल बुखार के मरीजों की अस्पताल में बढ़ रही है। इसलिए सीएमएस ने सीएमओ से कहा है कि वह बुखार के मरीजों को 100 शय्या अस्पताल में शिफ्ट कराने की अनुमति दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed