फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,BDC,pushpa devi,elected,ingurri

जिले में ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी

Mon, 14 Jun 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
etawah news,BDC,pushpa devi,elected,ingurri
इटावा/महेवा। पंचायत उपचुनाव में महेवा ब्लॉक के वार्ड संख्या 46 इंगुर्री से बहू की मृत्यु से खाली हुई क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर सास पुष्पा देवी विजयी हुई हैं। उन्होंने रामदेवी चौहान को 57 मतों से हराया। एसडीएम हेम सिंह ने पुष्पा को विजयी होने का प्रमाणपत्र दिया। ग्राम पंचायत सदस्य के 95 पदों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

एक क्षेत्र पंचायत सदस्य और चार ब्लॉकों की 32 ग्राम पंचायतों में खाली 95 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 12 जून को वोट डाले गए थे। सोमवार को मतगणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन

चकरनगर ब्लॉक की मतगणना निरंजन सिंह इंटर कालेज, निरंजन नगर और अन्य की ब्लाक मुख्यालयों पर हुई। दो घंटे बाद ही सदस्यों के परिणाम आने लगे। दोपहर बाद तक सभी परिणाम घोषित कर दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि महेवा के अनुसार क्षेत्र पंचायत के वार्ड 46 इंगुर्री सीट रूबी चौहान की मृत्यु होने से खाली चल रही थी। उपचुनाव में इस सीट पर रूबी की सास पुष्पा देवी राजपूत और रामदेवी चौहान मैदान में थीं। पुष्पा को 405 और रामदेवी को 348 वोट मिले।
10 ग्राम पंचायतों में 34 ग्राम पंचायत सदस्य पद के परिणाम घोषित किए गए। सबसे कम वोट से हार-जीत नगला शुक्ल में हुई। इस गांव के वार्ड-4 से शशि देवी को 56 और बलवीर सिंह को 55 वोट मिले। शशि एक वोट से विजयी हुईं।
धौरखा ग्राम पंचायत के वार्ड-9 से दुर्गेश कुमार सबसे अधिक वोट से जीते। दुर्गेश को 71 और उनके प्रतिद्वंद्वी ताराचंद को सिर्फ छह वोट मिले। बिरहीपुर वार्ड-1 से शीला देवी को 60 और आशा देवी को 45 वोट मिले।
संवाद प्रतिनिधि सैफई के अनुसार 15 वार्ड में दोबारा मतदान हुआ था। एडीओ पंचायत अनिल बाजपेई ने बताया कि ग्राम पंचायत हरदोई से राजेश कुमार, भदेही काशीपुर से रामदुलारी, बनामई से रामवीर, नीतू, रनुआं से सत्यवीर, प्रियादेवी, संजय, सीमा, विनोद और ग्राम पंचायत छिमारा से कमलेश, सूबेदार, राजकुमार, स्वदेश यादव, बहादुर सिंह व अनुज विजयी घोषित किए गए हैं।
संवाद प्रतिनिधि चकरनगर के अनुसार नौगांवा ग्राम पंचायत के वार्ड संख्या तीन से गायत्री देवी पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं। राजनीतिशास्त्र से एमए गायत्री गांव की लड़कियों को पढ़ाने के साथ सिलाई बुनाई सिखाती हैं। चकरनगर के वार्ड संख्या तीन से विमल किशोर 165 वोटों से विजयी हुए हैं।
लाटरी से हुआ हार-जीत का फैसला
भरथना। ग्राम पंचायत बहारपुर के वार्ड संख्या 11 में रविंद्र कुमार और बलवंत सिंह को 146-146 मत मिले। इससे हार-जीत का फैसला लाटरी से हुआ। इसमें बलबीर सिंह विजयी घोषित किए गए। 31 ग्राम पंचायत सदस्य पद के मतों की गिनती कर परिणाम घोषित किए गए। विजेताओं को प्रमाणपत्र दिए गए।

सभी ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा
जिले की 471 ग्राम पंचायतों में 5903 ग्राम पंचायत सदस्यों के पद हैं। 285 ग्राम पंचायतों में दो तिहाई सदस्यों के पद रिक्त होने से उपचुनाव कराए गए। इसके साथ ही सभी ग्राम पंचायतों में कोरम पूरा हो गया है। जल्द ही 285 ग्राम प्रधानों को भी शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed