फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,arms,caught,factory,vicious arrest

असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़, शातिर गिरफ्तार

Tue, 29 Jun 2021 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
etawah news,arms,caught,factory,vicious arrest
इटावा। फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस ने सोमवार रात मटर मिल के पास अवैध असलहा फैक्टरी पकड़ी। मौके से एक को गिरफ्तार कर तीन देसी रिवाल्वर, दो तमंचे व 30 कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस का दावा है कि पकड़ा गया शातिर रिवाल्वर, पिस्टल व तमंचे बनाकर जनपद और आसपास के शातिर बदमाशों को बेचता था।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने मंगलवार अपने कार्यालय में पत्रकारों को बताया कि फ्रेंडस कालोनी थाना क्षेत्र के कोकपुरा मोहल्ला में अवैध असलहा फैक्टरी संचालित होने की सूचना मिल रही थी।
विज्ञापन

सोमवार रात सूचना पर थाना पुलिस ने मटर मिल के पास छापा मारकर शहर के कटरा शमशेर खां निवासी गोलू उर्फ अक्षय को दबोच लिया। वह किसी को असलहा बेचने आया था।
पुलिस ने उसके पास से तीन देसी पिस्टल, दो तमंचे और 30 कारतूस बरामद किए। गोलू की निशानदेही पर कोकपुरा मोहल्ले के पीछे माधव कुंज आवासीय कालोनी में खंडहर नुमा कमरे से शस्त्र बनाने वाले औजार बरामद किए गए हैं। मंगलवार दोपहर बाद पुलिस ने शातिर को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसएसपी ने खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच से 15 हजार रुपये में बेचता था असलहे
एसएसपी ने बताया कि गोलू के पिता लोहे के औजार बनाने का काम करते थे। पिता के पैर में तकलीफ होने के बाद दुकान गोलू संभालने लगा था। दुकान में कुछ लोग असलहों की मरम्मत कराने आते थे। मरम्मत करते-करते वह असलहे बनाने में माहिर हो गया। वह असलहे तैयार करके पांच से 15 हजार रुपये तक में बेचता था। गोलू ने किन-किन शातिरों को असलहे बेचे हैं, पुलिस इसकी जानकारी कर रही है।

इसलिए करता था अकेले काम
गोलू अकेले ही असलहा फैक्टरी चला रहा था। वह खुद असलहों को बनाता और बेचता था। उसे डर था कि अगर इस धंधे में और किसी को शामिल करेगा, तो बात फैलेगी और वह पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed