फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Agra Cantt-Mainpuri Unreserved Express will run from 16

आगरा कैंट-मैनपुरी अनारक्षित एक्सप्रेस 16 से चलेगी

Thu, 12 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Agra Cantt-Mainpuri Unreserved Express will run from 16
इटावा। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रख कर कुछ अनारक्षित एक्सप्रेस विशेष (मेमू) ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें मैनपुरी से आगरा के मध्य व इटावा से होकर चलने वाली आगरा कैंट-मैनपुरी-आगरा कैंट अनारक्षित एक्सप्रेस भी शामिल है।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी डा.शिवम शर्मा ने बताया आगरा कैंट से 16 अगस्त से 01909 प्रतिदिन आगरा कैंट से शाम 4:35 बजे चलेगी। जो उदी मोड़ होते हुए शाम 7:55 बजे इटावा आएगी। यहां पांच मिनट रुकने के बाद मैनपुरी के लिए रवाना हो जाएगी। ट्रेन रात 9:30 बजे मैनपुरी पहुंचेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार 17 अगस्त को 01910 मैनपुरी से सुबह 4:30 बजे ट्रेन चलेगी, जो सुबह 6 बजे इटावा आएगी। यह पांच मिनट रुकने के बाद ट्रेन सुबह 9:40 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। आगरा कैंट से मैनपुरी के बीच 19 स्टेशन हैं। ट्रेन में आठ अनारक्षित डिब्बे होंगे। मुख्य जनसपंर्क अधिकारी ने बताया दोनों ओर से ट्रेन अगले आदेश तक संचालित होती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed