फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Advocate fighting Nirbhaya's case in danger of life

निर्भया कांड का केस लड़ने वाली अधिवक्ता को अपनी जान की चिंता

Fri, 03 Sep 2021 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Advocate fighting Nirbhaya's case in danger of life
अधिवक्ता सीमा कुशवाहा का फोटो - फोटो : ETAWAH
बकेवर। निर्भया के दरिंदों को फांसी तक पहुंचाने में प्रमुख भूमिका निभाने वाली सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता सीमा कुशवाहा ने केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग की है। इटावा के ब्लाक महेवा के उग्गरापुरा गांव निवासी अधिवक्ता को अपराधियों से धमकी मिली है।
विज्ञापन

उग्गरपुरा गांव की सीमा कुशवाहा ने दिल्ली में हुए निर्भया सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड का केस लड़ा था। वह हाथरस में पिछले साल हुए युवती से सामूहिक दुष्कर्म व हत्याकांड का केस भी लड़ रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अपनी फेसबुक एकाउंट से गृह मंत्रालय और प्रधानमंत्री से सुरक्षा की मांग की है। फेसबुक पर लिखा है कि हाथरस दुष्कर्म व हत्याकांड का केस ट्रायल पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले दिनों कोर्ट में उन्हें धमकी दी गई। इस पर न्यायाधीश ने उन्हें कोर्ट में मौजूद पांच पुलिसकर्मियों को उनकी सुरक्षा करने का आदेश दिया था।
वह निर्भया केस के बाद वह वैसे ही छह केस लड़ रही हैं। इन मामलों के अपराधी व उनके साथियों की तरफ से उन्हें तरह-तरह की धमकियां जा रही है। उनकी जान को खतरा है।
ट्वीट भी किया
सीमा कुशवाहा से फोन पर हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उन्हें अभी तक कहीं से सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई। तब उन्होंने गुरुवार को सुरक्षा की मांग को लेकर सोशल मीडिया के फेसबुक व टिवटर हैंडिल पर संदेश भेजा है।
यूएन की सूची में शामिल हैं अधिवक्ता
अधिवक्ता सीमा कुशवाहा को दो महीने पहले संयुक्त राष्ट्र संघ की सहयोगी संस्था रिपब्लिक ऑफ वीमेन संस्था ने मानवीय कार्य करने वाली दुनिया की टॉप-1000 महिलाओं की सूची में शामिल किया था। इनमें टॉप-10 में उनका नाम आठवें स्थान पर है।

हाथरस में मुहैया कराई गई सुरक्षा
हाथरस में केस की सुनवाई के दौरान अधिवक्ता सीमा कुशवाहा गुरुवार को हाथरस की जिला कोर्ट में आईं थी। तब जिला जज के निर्देश पर उन्हें स्थानीय स्तर पुलिस सुरक्षा मुहैया कराई गई। सुनवाई के बाद पुलिस सुरक्षा में उन्हें हाथरस की सीमा तक भेजा गया। इसके बाद दिल्ली अपने घर तक वह अकेली ही गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed