फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,Action will be taken against two employees of district hospital

जिला अस्पताल के दो कर्मचारियों के विरुद्घ कार्रवाई

Thu, 12 Aug 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Aug 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
etawah news,Action will be taken against two employees of district hospital
फोटो संख्या 16- बसरेहर सीएचसी में महिलाओं की गोदभराई करती बाल विकास समिति की सभापति सरिता भदौरिया - फोटो : ETAWAH
इटावा। उत्तर प्रदेश विधानमंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी उपसमिति ने गुरुवार को जिले का दौरा किया। समिति को जिला अस्पताल में खामियां मिली। इस पर समिति ने अस्पताल के दो कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति कर दी।
विज्ञापन

समिति सभापति विधायक सरिता भदौरिया की अगुवाई में उपसमिति सदस्य मोदी नगर विधायक मंजू श्रीवाच, अनुसचिव यदुवीर सिंह, समीक्षा अधिकारी सौरभ सिंह पटेल ने डा.भीमराव आंबेडकर संयुक्त चिकित्सालय, उदी सीएचसी का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

समिति ने जिला चिकित्सालय का डायट रजिस्टर, 102 एंबुलेंस रजिस्टर, उपस्थित पंजिका, प्रसव रजिस्टर का अवलोकन किया। यहां कर्मी सुरेंद्र सिंह के उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर नहीं मिलने पर वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपस्थित पंजिका प्रमाणित न पाए जाने, रखरखाव ठीक से न होने पर मैटर्न मिथलेश कुमारी के खिलाफ भी कार्रवाई के निर्देश दिए। समिति ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं के तहत बेटियों के जन्म देने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हुए बेटियों की अच्छी तरह से परवरिश किये जाने को कहा। समिति सदस्यों ने यहां पौधरोपण भी किया।
इसके पहले समिति ने अध्ययन भ्रमण कार्यक्रम के तहत कंपोजिट विद्यालय सराय ऐसर में आयोजित गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं नवजात शिशुओं के अन्न प्राशन कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं को दीर्घायु, यशस्वी होने का आशीर्वाद देते हुए व्यक्त किए।
सदस्यों ने जिला कारागार का भी निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम सदर सिद्धार्थ, डीपीओ सुरेश कुमार यादव, जिला प्रोवेशन अधिकारी सूरज कुमार ,चेयरमैन इकदिल सौरभ दीक्षित, ब्लाक प्रमुख बढ़पुरा गणेश राजपूत उपस्थित रहे।
सफाई कर्मचारियों की तैनाती की होगी जांच
इटावा। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत तिथि निर्धारित कर शादियां कराने का कार्यक्रम तय करें। गठित स्वयं सहायता समूहों के खाते खुलवाएं। इसके साथ ही नगर पालिका में सफाई कर्मियों के तैनाती की जांच कराएं।
यह निर्देश गुरुवार को विधान मंडल की महिला एवं बाल विकास संबंधी उप समिति की सभापति विधायक सरिता भदौरिया ने सुमेर सिंह किला पर अधिकारियों के साथ बैठक में दिए।
इस दौरान समिति से नवीन जेल में गेस्ट हाउस निर्माण, सुमेर सिह किला के मरम्मतीकरण की मांग की गई। जिस पर समिति ने मांग पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
समिति ने छात्र छात्राओं को निशुल्क यूनीफार्म, मोहल्ला क्लास के संबंध में जानकारी करने पर बीएसए उमानाथ ने बताया कि मोहल्ला क्लास संचालित चल रही है।
उन्होंने समीक्षा में समस्त अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद/नगर पंचायतों को निर्देश दिए कि कूड़ा करकट निर्धारित स्थान पर डाला जाए। कूड़े की उठान समय से की जाए।
बसरेहर में महिलाओं की हुई गोद भराई
इटावा। उपसमिति ने बृहस्पतिवार को बसरेहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। यहां आने वाले सभी मरीजों और तीमारदारों से अस्पताल से मिलने वाली सुविधाएं व दवाइयों के बारे में बात की।

सभापति सरिता भदौरिया ने 10 गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की। जिसमें उन्हें फल और पोषक आहार से भरी हुई एक टोकरी प्रदान की गई। यहां सात बच्चों को अन्न प्राशन कराया गया। इसके साथ ही अस्पताल में जन्मे 10 नवजात शिशुओं को मेडिकल किट दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed