फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news accident

बेटे की शादी के कार्ड बांटने जा रहे अधेड़ की हादसे में मौत

Wed, 12 Feb 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
etawah news accident
इटावा। बकेवर कस्बा के पश्चिमी तिराहे पर सिक्सलेन हाईवे पार करते वक्त बाइक सवार को एक आटो ने टक्कर मार दी। बगैर हेलमेट बाइक चलाने से अधेड़ उम्र के बाइक सवार व्यक्ति के सिर में गंभीर चोट आई। उधर, से निकल रहे सीडीओ जब तक अस्पताल पहुंचाते घायल ने रास्ते में दम तोड़ दिया। मृतक अपने बेटे की शादी के कार्ड बांटने निकला हुआ था।
विज्ञापन

औरैया जिले के थाना अछल्दा के बघईपुर गांव निवासी महेश सिंह दोहरे (50) के बेटे की 25 फरवरी को शादी है। बुधवार को महेश बाइक से कार्ड बांटने निकले थे। उन्होंने हेलमेट नहीं पहना हुआ था। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे के करीब कस्बे के पश्चिमी तिराहे के पास सिक्सलेन हाईवे को बकेवर जाने के लिए पार कर रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे आटो ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बगैर हेलमेट सड़क पर गिरने से उनके सिर में गंभीर चोट आई। हालांकि तभी जिले के सीडीओ राजा गणपति आर वहां से गुजरे। उन्होंने महेश को घायल अवस्था में देखा तो गाड़ी रुकवाई और बकेवर थाना पुलिस को सूचित किया। साथ ही एक अन्य आटो को रुकवा कर अपने गनर के साथ महेश को महेवा सीएचसी भेज दिया। लेकिन, अस्पताल पहुंचने से पहले ही महेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पुलिस ने कॉल करके महेश के परिजनों को सूचना दी। महेवा सीएचसी पहुंचे महेश के पड़ोसी राकेश कुमार कठेरिया ने बताया कि महेश के बेटे गौरव की 25 फरवरी को शादी है। इसीलिए वे शादी के कार्ड बांटने घर से निकले थे। मृतक की तीन संतानों में सबसे बड़ा गौरव और शबनम व अंजली दो बेटियां हैं। इनसेट

हादसे का शिकार हुए महेश सिंह ने अपने उंगली में अगूंठी पहन रखी थी। बेटे गौरव ने बताया कि उसकी शादी के गोद भराई कार्यक्रम से पहले पिता जी ने अंगूठी बनवाई थी। जो उन्होंने पहन रखी थी, लेकिन वह अंगूठी उसे नदारद मिली। सीएचसी के डाक्टर व स्टाफ से भी उसने अंगूठी के बारे में पूछा। सभी ने इससे अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed