फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah news,AAP alleges scam in ventilator purchase

बच्चों के वेंटिलेटर खरीद में लगाया घोटाले का आरोप

Tue, 06 Jul 2021 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
etawah news,AAP alleges scam in ventilator purchase
इटावा। आम आदमी पार्टी ने कोरोना महामारी के दौरा प्रदेश में बड़ी संख्या में लोगों के जान गंवा देने के बाद भी कोरोना की संभावित तीसरी लहर से निपटने की तैयारियों में बच्चों के जीवन से खिलवाड़ किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पार्टी ने वेंटिलेटर खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए कचहरी में धरना दिया। इसके साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
आप जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि यूपी में बच्चों के लिए वेंटिलेटर समेत अन्य जीवनरक्षक उपकरण खरीदे जा रहे हैं, लेकिन प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा ने एक अजीबोगरीब आदेश जारी किया है।
विज्ञापन

जिसमें इनकी खरीद के लिए टेंडर या बिडिंग की बाध्यता खत्म करके चहेती कंपनियों से खरीद का ओर इशारा किया गया है। पार्टी के पास मौजूद कागजात ये बता रहे हैं कि एक ब्लैक लिस्टेड कंपनी से वेंटिलेटर 17 से 22 लाख में खरीदे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी मॉडल के वेंटिलेटर मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार 11 लाख में खरीद रही है। स्पष्ट रूप से बच्चों की जान बचाने के उपकरणों की खरीद में शर्मनाक घोटाला किया जा रहा है।
इस प्रकरण को सीबीआई की जांच कराई जाए, ताकि जनता में ये संदेश जाए कि बच्चों की जान से खिलवाड़ करने वाले लोग कानून के शिकंजे से नहीं बच सकते।
पार्टी इस मामले को यूं ही नहीं जाने देगी, बच्चों की जान से खिलवाड़ को कोई भी जिम्मेदार व्यक्ति बर्दाश्त नहीं कर सकता। यदि इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती है।

तो पार्टी पूरे प्रदेश में व्यापक आंदोलन के जरिये घोटालेबाजों को बेनकाब किया जाएगा। ज्ञापन देने आए पदाधिकारियों में अजब सिंह यादव, हेमंत कुमार, पुष्पेंद्र यादव, विकास, पप्पू यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed