{"_id":"5e08f2328ebc3e87db4267d4","slug":"etawah-mahotsav-etawha-news-knp5351768114","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरों की महफिल में पंडाल में झूमते रहे श्रोता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरों की महफिल में पंडाल में झूमते रहे श्रोता
विज्ञापन
गीत सुनाती गायिका आकांक्षा
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शनिवार को न्यूनतम दो डिग्री के तापमान के बावजूद नुमाइश पंडाल में अखिल भारतीय संगीत सम्मेलन में सुरों की महफिल सजी। इसमें गजेंद्र वर्मा और आकांक्षा शर्मा के गीतों पर श्रोता देर रात तक झूमते रहे। जिलाधिकारी जितेंद्र बहादुर सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
सुराें की महफिल में गजेंद्र वर्मा और आकांक्षा शर्मा के गीतों को सुनने के लिए पंडाल में अधिकारियों, नुमाइश कार्यकारिणी के सदस्य और युवा वर्ग काफी संख्या में मौजूद रहे। ‘लड़का आंख मारे...’ व ‘जिगर में बड़ी आग है...’ जैसे कई गीतों पर युवा श्रोता न सिर्फ तालियां बजाकर गायकों का उत्साह वर्धन कर रहे थे, बल्कि उन्हें झूमते हुए देखकर खुद भी थिरक रहे थे। कुछ ऐसे युवा थे जो मोबाइल फोन पर कार्यक्रम को रिकार्ड कर रहे थे। श्रोताओं की फरमाइश पर भी गायकों ने गीत प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत तक श्रोता पंडाल में मौजूद रहे।
कार्यक्रम प्रस्तुत करने आए इन दोनों युवा गायकों का उत्साह बढ़ाने में अधिकारी भी पीछे नहीं रहे। कार्यक्रम शुरू होने से पूर्व उनके साथ फोटोग्राफी कराई। देर रात चले कार्यक्रम में प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष/जिलाधिकारी सपत्नीक मौजूद रहे। इनके अलावा प्रदर्शनी समिति के उपजिलाधिकारी सदर सिद्धार्थ, तहसीलदार सदर एन,राम के अलावा कई अन्य अधिकारी व प्रदर्शनी कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य राजू वाजपेयी भी मौजूद रहे।