फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah inspection

संयुक्त विकास आयुक्त को अधूरी मिलीं सेवा पुस्तिकाएं

Sat, 25 Jan 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
etawah inspection
इटावा। संयुक्त विकास आयुक्त अभिराम त्रिवेदी ने भरथना तहसील, थाना और पीएचसी का निरीक्षण किया। कर्मचारियों की सेवापुस्तिका अधूरी मिलने पर नाराजगी जताई और उन्हें पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

विकास आयुक्त सबसे पहले तहसील पहुंचे और भू अभिलेखागार में खसरा आदि पत्रावलियों आदि को देखा। आपदा राहत कक्ष, रजिस्ट्रार कानूनगो कक्ष, मतदाता पंजीकरण कक्ष को देखा। तहसील भवन की मम्मत और खाली भूमि पर सुंदरीकरण कराने को कहा। इसके बाद सीएचसी पहुंचे, वहां पर्चा काउंटर इमरजेंसी वार्ड, दवा वितरण काउंटर, एचआईवी, एनसीडी लैब, पैथोलॉजी, महिला ओपीडी, आयुष्मान वार्ड का निरीक्षण किया। पुरानी पानी की टंकी गिराकर नई टंकी बनवाने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी जेबी सिंह के साथ अस्थायी गोशाला का निरीक्षण किया। वहां सभी व्यवस्था दुरुस्त मिलीं। बालिका दिवस पर अस्पताल में जन्मी बच्ची सीमा की पुत्री रिया के नाम से सीएचसी में पौधा लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed