फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Indresh Kumar elected head of village Alampur Naria

इटावा : इंद्रेश कुमार ग्राम आलमपुर नरिया के प्रधान निर्वाचित

Sat, 06 Aug 2022 12:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Indresh Kumar elected head of village Alampur Naria
नव निर्वाचित प्रधान इंद्रेश कुमार दिवाकर। संवाद - फोटो : ETAWAH
जसवंतनगर। आलमपुर नरिया ग्राम पंचायत के प्रधान पद के हुए उपचुनाव में इंद्रेश कुमार दिवाकर ने 33 मतों से जीत हासिल की है। उन्होंने निकटतम प्रतिद्वंद्वी बलराम जाटव को हराया।
विज्ञापन

शुक्रवार को विकास खंड कार्यालय परिसर में सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई। दो प्रत्याशियों इंद्रेश और बलराम के बीच कांटे की टक्कर रही। इंद्रेश दिवाकर को 598 और बलराम को 565 वोट मिले। तीसरे उम्मीदवार सत्यवीर सिंह को मात्र सात वोट ही हासिल हुए।
विज्ञापन

रिटर्निंग अफसर सुनील कुमार ने इंद्रेश कुमार को आलमपुर नरिया का प्रधान निर्वाचित घोषित किया। इससे मतगणना केंद्र के बाहर प्रतीक्षा कर रहे इंद्रेश कुमार के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने जिंदाबाद के नारे लगाए। मतगणना के दौरान पड़े 1198 वोटों में 28 निरस्त हो गए। वैध मत 1170 पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम जसवंतनगर नम्रता सिंह ने इंद्रेश कुमार दिवाकर को प्रमाणपत्र प्रदान किया। मतगणना के दौरान खंड विकास कार्यालय पर कड़े बंदोबस्त किए गए थे। सीओ अतुल प्रधान, थाना प्रभारी जसवंतनगर अब्दुल सलाम सिद्दीकी, बलरई एसओ अलमा अहिरवार सहित पुलिस फोर्स तैनात थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed