{"_id":"62ed68263b069c5443472336","slug":"etawah-husband-commits-suicide-after-dispute-with-wife-etawah-news-knp711433024","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा : पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा : पत्नी से विवाद के बाद पति ने की आत्महत्या
विज्ञापन
चकरनगर। सहसों थाना क्षेत्र के पिपरोली गढ़िया गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
सहसों थाना क्षेत्र के पिपरोली गढ़िया निवासी कृष्णा सिंह (20) पुत्र कोक सिंह की शादी एक वर्ष पूर्व सोनी से शादी हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद होता था। इसको लेकर शुक्रवार सुबह सोनी के मायके पक्ष के लोग पंचायत करने आए थे। पंचायत के दौरान कृष्णा उठकर पशुबाड़े में चला गया और छप्पर में लगी बल्ली से रस्सी के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
काफी देर तक जब कृष्णा बाहर नहीं आया तो परिजनों ने पशुबाड़े में जाकर देखा तो रस्सी के सहारे कृष्णा का शव लटक रहा था। आनन फानन परिजनों ने रस्सी काटकर शव नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। कृृष्णा दिल्ली में नौकरी करता था और पत्नी सोनी गर्भवती भी है। सहसों थाना अध्यक्ष तेज सिंह ने बताया गृह क्लेश के कारण युवक ने आत्महत्या कर ली है। किसी ने अभी तक तहरीर नही दी है।