फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah health

कोरोना वायरस को लेकर घबराएं नहीं, बरते सावधानी

Thu, 12 Mar 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
etawah health
जिला अस्पताल में कोरोना वायरस गोष्ठी में उपस्थित सीएमओ डा.एनएस तोमर, डब्लूएचओ के एसएमओ डा. चेतन श? - फोटो : ETAWHA
इटावा। कोरोना वायरस को विश्व स्वास्थ्य संगठन(डब्लूएचओ) द्वारा महामारी घोषित किए जाने के बाद स्वास्थ्य विभाग और ज्यादा सतर्क हो गया है। गुरुवार को जिला अस्पताल में कोरोना वायरस को लेकर जागरुकता गोष्ठी में डॉक्टरों ने अपील की कोरोना से डरें, नहीं बल्कि सावधानी बरते। इस दौरान वायरस से खुद को कैसे बचाएं तथा क्या- क्या सावधानी बरतें इस बारे में बताया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.एनएस तोमर ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी का रूप लेता जा रहा है, लेकिन देश में अभी किसी को ज्यादा घबराने की जरूरत नहीं है। अभी किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है, बल्कि इसके लिए तैयारी ज्यादा करनी है। आइसोलेशन वार्ड बनाए जा चुके हैं। लक्षण पाए जाने वाले मरीज के इलाज के दौरान संबंधित डाक्टरों तथा स्टाफ को विशेष सावधानी बरतनी हैं। ताकि वह मरीज का इलाज करते समय खुद को भी बचाए रखें। मास्क के बारे में कहा कि किसी स्वस्थ व्यक्ति को मास्क लगाने की जरूरत नहीं है, बल्कि मास्क कोरोना वायरस के लक्षण पाए जाने वाले मरीज को लगाना जरूरी है। लोगों को हाथ मिलाने से बचना चाहिए। साथ ही स्वच्छता बरतते हुए सेनेटाइजर से हाथ धोते रहें।
विज्ञापन

डिप्टी एसीएमओ डॉ. श्रीनिवास यादव ने कहा कि पहले तो किसी से हाथ मिलाने से बचें। यदि मिला भी लिया है तो सेनेटाइजर से हाथ जरूर धोएं, जितनी बार हाथ मिलाएं उतनी ही बार हाथ धोएं। बताया कि तेहरान से आए व्यक्ति में कोरोना वायरस के लक्षण नहीं मिले हैं, लेकिन उसकी घर पर निगरानी की जा रही है। अभी 14 दिन तक निगरानी की जाएगी। कहा कि लोगों को खुद का बचाव और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरुरत है। खांसते समय क्या करें के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डब्लूएचओ के एसएमओ (सर्विलांस मेडिकल आफिसर) डॉ. चेतन शर्मा ने लोगों से अपील की कि वह कोरोना वायरस को लेकर किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। कोरोना वायरस के लक्षण अलग-अलग हैं। कहा कि लोगों को बार-बार हाथ धोने पर ज्यादा जोर देना चाहिए। गोष्ठी में प्रभारी सीएमएस डॉ.जेपी चौधरी, डॉ.वीके शाहू, डॉ.पारितोष शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ.महेश चंद्रा, डॉ.महेंद्र कुमार, डॉ.पीके गुप्ता, डॉ.दीपक गुप्ता, डॉ.आलोक, डॉ. निखिलेश, डॉ.रहीशुद्दीन, मो.सगीर आदि के अलावा फार्मासिस्ट, नर्सें उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed