फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Hariyali Teej on 31st, auspicious coincidence is being made

इटावा : हरियाली तीज 31 को, बन रहा शुभ संयोग

Fri, 29 Jul 2022 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jul 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Hariyali Teej on 31st, auspicious coincidence is being made
इटावा। सावन की शुक्लपक्ष तृतीया (हरियाली तीज) पर इस बार रवि योग का शुभ संयोग है। इस दिन महिलाएं और लड़कियां हाथों में मेहंदी रचाती हैं। सुहागिनें 16 श्रृंगार करके भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य राजीव अग्रवाल ने बताया हरियाली तीज 31 जुलाई को है। रवि योग दोपहर 2:20 बजे से एक अगस्त से सुबह 6:04 बजे तक रहेगा। व्रत रखने वालों के लिए पूजा करने का शुभ मुहूर्त सुबह 6:33 बजे से रात 8:33 बजे तक रहेगा। कहा जाता है कि हरियाली तीज के दिन ही भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने 108 जन्म लिए थे। 108 वें जन्म में माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था। इसी कारण महिलाएं और लड़कियां हरियाली तीज में भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा करती हैं। व्रत रखने वालों को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। महिलाएं व्रत पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और भगवान से सुखद दांपत्य की कामना करती हैं। लड़कियां भी भगवान शिव जैसा पति प्राप्त करने के लिए यह व्रत रखतीं हैं। व्रत में लड़कियां और महिलाएं हरे रंग के कपड़े और चूडिय़ां पहनती हैं। वे हाथों में मेहंदी रचाती हैं। महिलाएं सुबह घर के काम और स्नान करने के बाद सोलह श्रृंगार करके निर्जला व्रत रखती हैं। मां पार्वती और भगवान शिव की पूजा करतीं हैं। तीज की कथा सुनतीं हैं। कथा के बाद मां गौरी से पति की लंबी उम्र की कामना करती है। भजन व लोक नृत्य करतीं हैं। महिलाएं इस दिन हरे वस्त्र, हरी चुनरी, हरा लहरिया, हरा श्रृंगार, मेहंदी लगातीं हैं। इस दिन झूला-झूलने का भी रिवाज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed