फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah goshala

गोशाला की गायों के लिए घर-घर जाकर लेंगे रोटी

Sat, 25 Jan 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jan 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
etawah goshala
गोशाला के गोवंशों के लिए रोटी लाने के लिए चलाए गए रिक्शों को हरी झंडी दिखाते अतिथि। - फोटो : ETAWHA
इटावा। नगर पालिका भरथना ने गोशाला की गायों के लिए घरों से रोटियां जुटाने की अच्छी पहल शुरू की है। इसके लिए दो हाथ रिक्शे लगाए गए हैं। ये रिक्शे नगर के घर-घर जाकर गायों के लिए रोटी लेंगे। इन रोटियों को ले जाकर गोशाला में गायों को खिलाया जाएगा। शुक्रवार को संयुक्त विकास आयुक्त अभिराम त्रिवेदी और जिलाधिकारी जेबी सिंह ने रिक्शा को हरी झंडी दिखाकर अभियान का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

नगर पालिका अध्यक्ष हाकिम सिंह ने कहा कि हम बुजुर्गों से सुनते आ रहे हैं कि पहली रोटी गाय की होती है। गाय को रोटी खिलाने से पुण्य मिलता है। यही सोचकर नगर के घरों से गायों के लिए रोटियां एकत्र करने की योजना बनाई। इस योजना को पहली रोटी गाय की नाम दिया गया है। नगर पालिका ने दो रिक्शा लगाए हैं। प्रत्येक रिक्शा पर 8-8 बडे़ डब्बे रखे गए हैं। दोनों रिक्शा चालक गलियों में जाकर सीटी बजाएंगे और घरों में बनी पहली रोटी गाय के लिए लेंगे। पहली रोटी अलग डब्बे में रखी जाएगी। इसके अलावा घरों में बची रोटियां, सब्जी, चावल और चोकर आदि भी रिक्शा चालक लेंगे, ये खाना अलग डिब्बों में रखा जाएगा। पूरे नगर में रोटियां व अन्य खाना रिक्शा चालक अस्थायी गोशाला ले जाकर गोशाला के कर्मचारियों को सौंप दें। कर्मचारी रोटियां और खाना गायों को खिलाएंगे। ईओ राम आसरे कमल ने बताया कि रिक्शा चालक सुबह सात बजे निकलेंगे। उनके रूट तय कर दिए गए हैं। भरथना की गोशाला में इस समय 184 गोवंशहैं। इनके लिए चारे, पानी आदि की व्यवस्था नगर पालिका की ओर से की जा रही है। शुक्रवार को गोशाला का निरीक्षण करने पहुंचे संयुक्त विकास आयुक्त ने गायों को गुड़ भी खिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed