फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Etawah: Fire caused by short circuit in the pediatric department of Saifai University

इटावा : सैफई विवि के बाल चिकित्सा विभाग में शॉर्ट सर्किट से लगी आग

Tue, 26 Jul 2022 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Etawah: Fire caused by short circuit in the pediatric department of Saifai University
सैफई (इटावा)। सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के बाल चिकित्सा विभाग में रविवार रात शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे अस्पताल में अफरातफरी मच गई। घटनास्थल के पास भर्ती बच्चों को दूसरे वार्ड में भेज दिया गया। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने करीब 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय की पुरानी इमारत में पांचवीं मंजिल पर बाल चिकित्सा विभाग है। रविवार को इसमें 35 बच्चे भर्ती थे। रात करीब 11 बजे बिजली लाइन में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। इससे मरीजों और तीमारदारों में खलबली मच गई। घटनास्थल के पास भर्ती बच्चों को हटाकर दूसरे वार्ड में भेजा गया। सूचना पर पुलिस व दमकल की टीम मौके पर पहुंची और बिजली लाइन काटकर आग पर काबू पाया। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। टीम बुलाकर बिजली की लाइन ठीक कराई गई। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि शॉर्ट सर्किट होने से आग लगी है। घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed