{"_id":"5e1e13f48ebc3e4b1d52cb07","slug":"etawah-etawha-news-knp538464225","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा के साहित्यकार, समाजसेवी दिल्ली में सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा के साहित्यकार, समाजसेवी दिल्ली में सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। शोभना वेलफेयर सोसायटी की ओर से नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में आयोजित शोभना सम्मान समारोह में इटावा के साहित्यकारों एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर दिल्ली पुलिस में कार्यरत सुमित प्रताप की पुस्तक ‘जैसे थे’ का विमोचन भी किया गया।
वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. लक्ष्मी शंकर वाजपेयी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि साहित्यकार श्रीकांत सक्सेना ने पुस्तक का विमोचन किया। इनमें इटावा के जिन लोगों को शोभना सम्मान से सम्मानित किया गया उनमें साहित्यकार डॉ. कुश चतुर्वेदी को साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। उनकी कई रचनाएं प्रकाशित हो चुकी हैं।
पर्यावरण के क्षेत्र में विवेकानंद संस्थान के संजय सक्सेना, समाज सेवा तथा गौरैया संरक्षण के महत्वपूर्ण कार्य के लिए अवनींद्र जादौन व उनकी पत्नी स्मृति जादौन, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान में लोगों को जागरूक करने वाले व बेटियों को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के लिए भाजपा नेत्री डा. ज्योति वर्मा, भरथना निवासी एंव समाजसेवी शत्रुघ्न सिंह को भी समाजसेवा सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर साहित्यकार हरीश अरोड़ा व रवि शर्मा ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सुमित प्रताप की आठवीं पुस्तक की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस की नौकरी के साथ- साथ हास्य व्यंग लिखना एक बड़ी उपलब्धि है।