फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,post office,lock down

डाक विभाग दे रहा बैंक खाता धारकों को घर बैठे रुपये निकालने की सुविधा

Mon, 04 May 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,post office,lock down
इटावा। डाक विभाग लॉकडाउन के दौरान बैंक खाता धारकों को घर बैठे रुपये निकालने की सुविधा प्रदान कर रहा है। इसके लिए व्यक्ति का किसी भी बैंक में खाता हो लेकिन यह आधार से जुड़ा होना अनिवार्य है। इसके लिए डाकघर में खाता होने की आवश्यकता नहीं है।
विज्ञापन

इटावा मंडल के डाक अधीक्षक मनोज कुमार ने बताया कि खाता धारक के घर पर पोस्टमैन अथवा ग्रामीण डाक सेवक द्वारा राशि पहुंचाई जाएगी। ग्राहकों को मशीन पर अंगूठा लगाने पर उन्हें एईपीएस के माध्यम से भुगतान कर दिया जाएगा। रुपये निकालने के लिए लाभार्थी डाक विभाग के पोस्ट इंफ्रो एप द्वारा अपना निवेदन दर्ज करा सकते हैं। यह सुविधा नि:शुल्क है। भुगतान नगद किया जाएगा। आधार आधारित यह प्रणाली सुगम एवं सुरक्षित है।
विज्ञापन

बताया कि रुपये निकालने के लिए सहायक अधीक्षक ऋषिराज के मोबाइल नंबर 7017470107, परिवाद निरीक्षक अजय दुबे 6260242286, उपमंडलीय निरीक्षक प्रदीप कुमार 9264958512, उप मंडलीय निरीक्षक रवि कुमार 8299042871 तथा आईपीपीबी ब्रांच मैनेजर आशीष जोशी के मोबाइल नंबर 9161345000 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed