फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,post office

पेंशनर घर बैठे बनवा सकते हैं डिजिटल जीवित प्रमाण पत्र

Fri, 04 Dec 2020 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,post office
इटावा। कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है इसे ध्यान में रखते हुए डाक विभाग ने पेंशनरों को राहत दी है। राज्य व केंद्र के पेंशनरों को जीवित प्रमाणपत्र के लिए कोषागार और बैंक के चक्कर नहीं काटने होंगे। वे इंडिया पोस्ट पेमेंटस बैंक के माध्यम से ई-जीवित प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं। दरअसल, पेंशनरों को बैंक अथवा कोषागार में हर साल नवंबर में जीवित होने का प्रमाणपत्र देना होता है। ऐसा न करने पर पेंशन बंद हो जाती है।
विज्ञापन

28 फरवरी तक बनवा सकते हैं डिजिटल प्रमाणपत्र
इटावा डाक मंडल अधीक्षक टीपी सिंह ने बताया कि इसके लिए पेंशनरों को सिर्फ अपने मोहल्ले में आने वाले पोस्टमैन से संपर्क करना होगा। अथवा वह फोन करके भी अपने पास बुलवाकर डिजिटल प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं। पोस्टमैन के पास बायोमीट्रिक मशीन होगी जिस पर वह पेंशनर का फिंगर प्रिंट लेगा। इसकी फीस 70 रुपये है। बताया कि बढ़ती उम्र की वजह से फिंगर घिस जाते हैं ऐसा होने पर संबंधित पेंशनरों को किसी राजपत्रित अधिकारी से लिखवाकर देना होगा। पेंशनर 28 फरवरी तक डिजिटल प्रमाणपत्र बनवा सकते हैं।
विज्ञापन

पोस्टमैन के अलावा इन नंबरों पर फोन कर सकते
डाक अधीक्षक ने बताया यह सुविधा इटावा तथा औरैया जनपदों के सभी डाकघरों में शुरू हो गई है। पेंशनरों अपने मोहल्ले के पोस्टमैन का मोबाइल नंबर पर फोन करके बुलवा सकते हैं। यदि नंबर पता नहीं है तो वे प्रधान डाकघर व उनके कार्यालय के इन नंबरों पर फोन करके अपने क्षेत्र के पोस्टमैन को अपने पास बुलवा सकते हैं। प्रधान डाकघर इटावा का फोन नंबर 05688-254319 व प्रधान डाकघर औरैया का फोन नंबर 05683- 244957 है, जबकि डाक अधीक्षक कार्यालय इटावा का नंबर 0588-252313 व 254632 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमाणपत्र बनवाने को दिखाने होंगे ये कागजात
डिजिटल प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पेंशनरों को अपना आधार कार्ड नंबर, मोबाइल फोन नंबर, पीपीओ संख्या तथा खाता संख्या देनी होगी। इसके लिए इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के टोल फ्री नंबर 155299 या पोस्ट इंफो एप पर आवेदन कर सकते हैं। यह सुविधा घर बैठे प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed