फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,kisaan

कम बरसात होने से पीली पड़ रही फसल, किसान चिंतित

Sun, 09 Aug 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,kisaan
पानी की कमी से धान की फसल में आया पीलापन - फोटो : ETAWHA
इटावा। कम बारिश होने की वजह से क्षेत्र के किसानों के खेतों में धान की फसल में पीलापन आने लगा है। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें नजर आ रही हैं। किसान कम पैदावार की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

महेवा, बहेड़ा, पुरावली, बराउख, गौतमपुर, उझियानी आदि आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगभग 90 प्रतिशत से अधिक किसान धान की फसल करते हैं। अधिकतर किसान अपने खेतों में शत-प्रतिशत फसल रोपित कर चुके हैं। खेतों में खड़ी फसल से किसानों को उम्मीद थी कि सावन माह में ठीकठाक बरसात होने से उनकी फसल की पैदावार अच्छी होगी। लेकिन, पूरा सावन माह बीत जाने के बाद एक दो बार हल्की बारिश हुई और भादों माह का एक सप्ताह बीतने के बाद भी बरसात नहीं हो रही है। पानी की कमी के चलते फसल में पीलापन आने लगा है। किसानों ने धान की फसल की सिंचाई निजी साधनों से की थी। इसके बावजूद धान की फसल नहीं बढ़ रही है और पैदावार कम होने की आशंका बढ़ गई है। इस कारण किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

ग्राम मेहंदीपुर निवासी किसान गंगा प्रसाद राठौर का कहना है कि गर्म मौसम के कारण खेतों में पानी सूख जाता है। धान की फसल में 24 घंटे पानी भरा रहना चाहिए। बरसात का पानी अधिक लाभदायक होता है। इस कारण किसान आसमान की ओर आस लगाए बैठे हैं कि कब बरसात हो और उनकी फसल बढ़ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम बहेड़ा निवासी किसान जैनेंद्र दुबे का कहना है कि डीजल महंगा होने से किसानों को सिंचाई करने में भारी परेशानी हो रही है। रजबहा में पानी टेल पर न पहुंचने और जगह-जगह अवैध कुलावा होने से भी धान की फसल की सिंचाई नहीं हो पा रही है। अगर इस माह में पानी नहीं बरसा तो निश्चित तौर पर धान की फसल की पैदावार कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed