फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

Thu, 24 Dec 2020 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:38 AM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
इटावा। कृषि कानूनों के विरोध तथा दिल्ली में आंदोलन कर रहे किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी (आप) ने किसान दिवस के अवसर पर कलक्ट्रेट में उपवास रखकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष संजीव शाक्य ने कहा कि देश की मोदी सरकार देश की रीढ़ कहे जाने वाले किसानों की बलि चढ़ा रही है। जब से आंदोलन शुरू हुआ है तब से लेकर अब तक करीब 40 किसानों की मौत हो चुकी है। मोदी सरकार का कहना है कि यह सब विपक्ष करा रहा है, इसके लिए कोई विदेशी फंड आ रहा है। ऐसा कुछ नहीं है। सरकार मात्र अपनी जिम्मेदारियों से पल्ला झाड़ रही है। वह किसी भी तरह से किसी भी हद तक गिरकर देश के कॉर्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाना चाहती है। तीनों कृषि सुधार कानूनों के माध्यम से किसान का जीवन स्तर ऊपर उठाने के सरकार के दावे पर भरोसा करने वाले देश के किसान भूल नहीं कर रहे हैं किसानों के श्रम का मूल्य हर किसान को नहीं मिल पा रहा है। इस अवसर पर दीपक राज, रामदत्त यादव, विपिन अंबेडकर, जिला उपाध्यक्ष इकरार अहमद, शाहरुख खान, अवधेश कुमार यादव व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed