फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

पुलिस लाइन तिराहा पर अतिक्रमण के नाम पर हटाए टट्टर

Mon, 02 Nov 2020 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
अतिक्रमण हटाने आए पालिका के राजस्व निरीक्षक व पुलिस कर्मी लोगों को समझाते हुएं - फोटो : ETAWHA
इटावा। पुलिस लाइन तिराहे पर सोमवार को पालिका ने अतिक्रमण हटवाया। इस दौरान लोगों ने पालिका अफसरों पर भेदभाव करने का आरोप लगाया है। कहा कि पुलिस बल के साथ आए पालिका कर्मियों ने पक्की दुकानों को छोड़ दिया गया, जबकि बांस के टट्टरों को जेसीबी से उखाड़ फेंका। किसी ने उनकी बात नहीं सुनी। ज्यादातर पीड़ित दिव्यांग हैं।
विज्ञापन

पौधों की नर्सरी करने वाले माखन सिंह ने बताया पहले फीस नहीं लगती थी। सप्ताह भर पूर्व पालिका को 150 रुपये फीस के रूप में दिए जिसकी रसीद भी मिली। कब्जा हटाने की जानकारी मिलते पर उसने कुछ पौधे हटवा दिए लेकिन इस दौरान काफी पेड़- पौधे खराब हो गए। पुत्र गमले बनाने का काम करता है उसने भी 150 रुपये की रसीद कटाई है।
विज्ञापन

दिव्यांग रामलाल ने बताया अभियान के दौरान उसका टट्ट हटवा दिया और पहले से नहीं बताया। सुंदर सिंह ने बताया कि एक ओर खोखे हटाए गए, जबकि पक्की दुकान वालों को छेड़ा नहीं गया। पीड़ितों का कहना है वह अपनी परेशानी लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष और सदर विधायक के पास भी गए। विधायक सरिता भदौरिया ने पालिका के अधिशासी अधिकारी को फोन किया, लेकिन फिर कोई सुनवाई नहीं हुई। बताया करीब 4 लोगों का कब्जा हटाया गया। पीड़ितों का कहना है वह फुटपाथ के पीछे बांस के टट्टर खोखे रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में पालिका के राजस्व निरीक्षक प्रदीप शर्मा ने बताया अधिकारियों से मिले निर्देश पर उन्होंने तीन दिन पूर्व मुनादी करवाई थी। जहां तक बात पक्की दुकानों को छोड़ देने की है, कोर्ट का स्टे आर्डर दिखाए जाने के बाद उन्हें छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed