फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news

पहले नुमाइश की सदस्यता बढ़ाएं फिर चुनाव कराएं

Sat, 29 Aug 2020 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Aug 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news
इटावा। व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अनंत अग्रवाल ने जिलाधिकारी से जनपद प्रदर्शनी के आजीवन सदस्यों की सदस्यता बढ़ाए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने जिलाधिकारी को एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन

अग्रवाल का कहना है कि इटावा प्रदर्शनी एवं पशुमेला समिति को अस्तित्व में आए लगभग 110 साल हो रहे हैं। प्रदर्शनी की आखिरी सदस्यता साल 1972 में हुई थी उस समय आजीवन सदस्यों की कुल संख्या लगभग 410 थी। जो घटकर लगभग 100 रह गई है। इन आजीवन सदस्यों की उम्र भी लगभग 68 बर्ष से 95 वर्ष है। वर्षों से आजीवन सदस्यों की सदस्यता खोले जाने की मांग जनपद से होती रही है। इसी के तहत गत मार्च में सदस्यता नियम शर्तों के साथ खोले जानने की संस्तुति दे दी थी। लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सदस्यता अधर में लटक गई। इसी बीच कुछ सदस्यों ने घटती संख्या में चुनाव कराने की घोषणा करा ली, जो गलत है। कोरोना वायरस की वजह से वरिष्ठ नागरिकों को अनावश्यक बाहर निकलने की सलाह है। ऐसे में आजीवन सदस्य पूरे जनपद में चुनाव के दौरान सम्पर्क के लिए जाएंगे जो उनके स्वास्थ्य के लिए हितकर नहीं है। उनकी मांग है पहले घोषित चुनाव को आगे बढ़ा कर पहले आजीवन सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed