फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,corona

कोरोना से तीन की मौत, 27 संक्रमित मिले

Mon, 16 Nov 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,corona
इटावा। जिले में दो दिन में कोरोना से तीन और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है। इसके साथ 27 संक्रमित मिले हैं। वहीं 42 लोगों ने कोरोना को मात दी है।
विज्ञापन

सीडीओ राजागणपति आर ने बताया दो दिन में जिले में 27 कोरोना संक्रमित मिले हैं, और तीन लोगों ने दम तोड़ दिया है। अब तक 87 लोग कोरोना से दम तोड़ चुके हैं। वहीं अब संक्रमितों की संख्या 5097 हो गई है। 4861 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सक्रिय केसों की संख्या 149 है। सीडीओ ने बताया कि शहर के तुलसी अड्डा निवासी 95 साल के वृद्ध जो कैंसर पीड़ित थे। 12 नवंबर को उनकी सैफई में कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। उन्हें कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी सांस की नली फूलने की वजह से खाना खाने की दिक्कत हो रही थी। 15 नवंबर की दोपहर वृद्ध की मृत्यु हो गई।

इसी प्रकार जसवंतनगर निवासी 66 वर्षीय वृद्ध को किडनी एवं लिवर की समस्या थी तथा वह प्रोस्टेट के मरीज थे। 14 नवंबर को शाम 5 बजे आगरा से सैफई कोविड अस्पताल लाते समय मरीज की मृत्यु हो गई। 11 नवंबर को मरीज के परिवारीजनों की कोरोना जांच में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई। तीसरी मृतक 79 साल की उदी निवासी वृद्ध महिला हैं। मरीज 15 नवंबर को इलाज के लिए सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। ट्रूनेट से कोरोना जांच होने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 16 नवंबर को मरीज की मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed