{"_id":"5f46a6d58ebc3e3cd5188ae9","slug":"etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp579021869","type":"story","status":"publish","title_hn":"26 दिन में संख्या 1000 के पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
26 दिन में संख्या 1000 के पार
विज्ञापन
इटावा। जनपद में कोरोना का कहर अगस्त में देखने को मिल रहा है। महीना खत्म होने में अभी पांच दिन शेष हैं, लेकिन इससे पहले ही कोरोना संक्रमितों की संख्या 1000 को पार कर गई है। अगस्त में यह कितने पर जाकर थमेगा कुछ भी नहीं कहा जा सकता।
जिले में 2 अप्रैल से लेकर 31 जुलाई तक कुल संक्रमितों की संख्या 702 थी। यानी संक्रमितों की संख्या 111 दिन में 702 थी। वह अगस्त में महज 26 दिन के अंदर ही रिकार्ड तोड़ 1087 हो गई। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि संक्रमितों की संख्या कितनी तेजी से बढ़ी।
अगस्त में संख्या कितनी तेजी से बढ़ा उसके गवाह आंकड़े हैं। 2 अगस्त को 50 और 4 अगस्त को संक्रमितों की संख्या 100 की पार कर गई। 16 अगस्त को संख्या 500 को पार कर गई। 10वें दिन संख्या 1000 को पार कर 1087 पर जा पहुंची। जिले में अप्रैल में पहला कोरोना संक्रमित मरीज 12 अप्रैल को मिला था। अप्रैल में 2 संक्रमित मिले थे। मई में संक्रमितों की संख्या 48 हो गई। लेकिन जून खत्म होने पर संक्रमितों की संख्या 244 हो गई। इसके बाद जुलाई में सबसे ज्यादा 408 संक्रमित मिले।जिले में 26 अगस्त तक संक्रमितों की संख्या 1789 पर जा पहुंची है। इनमें 36 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। हालांकि 1100 से ज्यादा अब तक ठीक भी हो चुके हैं।