फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,corona

28 कोरोना संक्रमित, हजार के पार पहुंची संख्या

Sun, 09 Aug 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,corona
इटावा। जिले में रविवार को कोरोना मरीजों की संख्या एक हजार के पार पहुंचकर 1016 हो गई। रविवार को मर्चेंट नेवी के अफसर और बैंककर्मी समेत 28 पॉजिटिव मिले। केवल नौ दिन में 314 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

रविवार को पक्का बाग में 28 साल का युवक मर्चेंट नेवी में कर करता है। उसने जाने से पहले कोरोना जांच कराई जो पॉजिटिव आई। चौगुर्जी में 54 साल के व्यक्ति संक्रमित मिले जो बैंक ऑफ इंडिया में कार्यरत हैं। इनके अलावा लालपुरा में दो भाई पॉजिटिव मिले। ये लोग छह अगस्त को जयपुर से लौटे है। सैफई में जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर दोनों भाई अलग किराये पर कमरा लेकर रह रहे हैं। पुरबिया टोला में पांच वर्षीय बालक तथा 23 साल का युवक, बेरुन कटरा साहब खां में दो 60 और 75 साल के वृद्धों के अलावा 28 और 45 साल के व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। पुरोहितन टोला में 60 साल का वृद्ध, अशोक नगर में 28 साल की महिला, मेहतर टोला में 25 साल की महिला, जैनी टोला करनपुरा में 40 साल का व्यक्ति, अकालगंज में 35 साल का युवक कोरोना पॉजिटिव मिला। शहर के अलावा उदी-बढ़पुरा में 10 व 11 साल के दो बच्चों के अलावा दो 34 साल के युवक, नगला गौर-बढ़पुरा में 47 साल का व्यक्ति, सैफई में छह लोग पॉजिटिव मिले। इनमें 5, 26, 27, 31, 40 और 50 साल के व्यक्ति हैं।
विज्ञापन

भरथना संवाद न्यूज के अनुसार ग्राम ज्ञानपुर में 14 वर्षीय किशोरी संक्रमित मिली है, जिसे होम आइसोलेट कर दिया गया। ब्लाक स्तरीय अधिकारियों कर्मचारियों ने सैनिटाइज कराकर बैरीकेडिंग करवा दी। खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार मिश्रा ने बताया ग्राम ज्ञानपुर में एक किशोरी के संक्रमित मिलने पर सचिव धीरेन्द्र सिंह को गांव भेजकर सैनिटाइज करवाकर बैरिकेडिंग करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेवा क्षेत्र के पुरावली के मजरा ढकाताल में 20 वर्षीय महिला के पॉजिटिव निकलने के बाद उसके गर्भवती होने पर उसे होम आइसोलेट कर दिया गया।जानकारी के अनुसार महिला पति के साथ एक अगस्त को जामनगर गुजरात से आई थी। 6 अगस्त को सीएचसी महेवा में सैम्पलिंग कराई थी। प्रधान सुभाष यादव व लेखपाल ने गांव में सैनिटाइजर करवाकर बैरिकेडिंग करवाई।अधीक्षक डॉ. यतीन्द्र राजपूत के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 200 घरों के 780 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की, जबकि सैंपलिंग टीम ने 126 लोगों के सैंपल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed