फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,corona

कोरोना से 25 वीं मौत, डॉक्टर समेत 38 पॉजिटिव

Sun, 02 Aug 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,corona
इटावा। जिले में कोरोना से 25वीं मौत के साथ रविवार को रिकॉर्ड 38 मरीज मिले हैं, जिसमें एक डॉक्टर भी शामिल है। संक्रमण तेजी से फैल रहा है, दो दिन में 51 मरीज सामने आ चुके हैं। कुल संक्रमितों की संख्या 753 पहुंच गई है। इसमें 496 ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना से 25वीं मौत होने की पुष्टि सीडीओ राजा गपापति आर ने की। उन्होंने बताया कि 85 साल के वृद्ध शहर के पुरविया टोला का निवासी था। सैफई के कोविड अस्पताल में उसने दम तोड़ा। रविवार को संक्रमित मिले लोगों में सैफई चिकित्सा विश्व विद्यालय की 28 वर्षीय महिला डॉक्टर के अलावा 5 मेडिकल स्टाफ के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर में मिले 18 संक्रमितों में अकालगंज के जिस युवा दंपति को संक्रमित बताया गया है। वे इस समय दिल्ली में हैं। सभासद शरद वाजपेयी ने बताया 31 वर्षीय युवक से बात होने पर उसने बताया वह पत्नी के साथ दिल्ली में है। यहीं पर कोरोना जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुरविया टोला में 45 व 31 साल का युवक संक्रमित मिला। यह पहले से संक्रमित मृतक के परिजन बताए जाते हैं। फ्रेंड्स कालोनी का 35 वर्षीय संक्रमित युवक कटरा सेवाकली में रहता है। शहर में 46 वर्षीय व्यक्ति ओम शांति कालोनी, 42 वर्षीय महिला सिविल लाइन, 23 व 25 वर्षीय महिलाएं सराय दयानत, 24 वर्षीय महिला फ्रेंड्स कालोनी, 25 वर्षीय महिला नौरंगाबाद, 31 वर्षीय युवक सरस्वती विहार पचावली, 52 व 35 वर्षीय महिलाएं आवास विकास कालोनी, 39 वर्षीय युवक रामनगर, 49 वर्षीय व्यक्ति फ्रेंड्स कालोनी, 30 वर्षीय युवक कटरा टेक चंद्र में संक्रमित मिले।

दूसरी और कस्बा इकदिल में नौ लोग संक्रमित मिले हैं। इसमें सात लोग मोहल्ला खेड़ापति के व दो कस्बा इकदिल के हैं। भरथना में 56 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला। बसरेहर सीएचसी प्रभारी डॉ. विकास सचान ने बताया कि 50 वर्षीय महिला दिल्ली में है। जहां उसका इलाज चल रहा है। इसी प्रकार ग्राम चितभवन का 35 वर्षीय व्यक्ति जो इटावा शहर में मजदूरी करने जाता है। उदी सीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील यादव ने बताया नौ संक्रमित मिले हैं। 55 वर्षीय व्यक्ति व 70 वर्षीय वृद्धा कोरोना संक्रमित उदी बढ़पुरा में तथा शेष सात इकदिल के खेड़ा पति मोहल्ले में मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed