{"_id":"5edd30da8ebc3e90a83339c3","slug":"etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp5643011177","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैफई चिकित्सा विवि की स्टाफ नर्स और प्रवासी दंपति मिले संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैफई चिकित्सा विवि की स्टाफ नर्स और प्रवासी दंपति मिले संक्रमित
विज्ञापन
इटावा। जिले में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। रविवार को तीन और संक्रमितों के मिलने से पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 80 हो गई है। नए संक्रमितों में एक सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय की 39 वर्षीय स्टाफ नर्स और प्रवासी दंपति शामिल हैं। दंपति चार दिन पहले दिल्ली से लौटे थे और शहर में महेरा फाटक के पास रिश्तेदार के मकान में ठहरे थे। इनकी दो छोटे बच्चे हैं। दंपति के कोविड-19 अस्पताल में भर्ती होने के बाद बच्चों को रिश्तेदारों की देखभाल में होम क्वारंटीन किया गया है।
दिल्ली में फुटपाथ पर सामान बेचने वाला 40 वर्षीय व्यक्ति पत्नी और दो बच्चों के साथ तीन जून को इटावा आया था। उसी दिन पत्नी के साथ जिला अस्पताल जाकर सैंपल दिया था। रविवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों को जसवंतनगर कोविड 19 अस्पताल भिजवा दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके दोनों बच्चों को रिश्तेदारों की देखरेख में घर में क्वारंटीन कर दिया।
पीड़ित ने फोन पर बताया वह करीब तीन साल से दिल्ली में रह रहा था। कोरोना के बढ़ते केस की वजह से पत्नी और बच्चों को लेकर इटावा चला आया। उसी दिन जिला अस्पताल में सैंपल कराया था। महेरा फाटक के रिश्तेदार का नई कालोनी में खाली पड़े मकान में रह रहे थे। रविवार को रिपोर्ट में वह और उसकी 32 वर्षीय पत्नी पॉजिटिव निकले। बताया उसके बेटों की उम्र आठ और छह साल है। फिलहाल बच्चों की देखभाल उनके रिश्तेदार कर रहे हैं।
विज्ञापन
दूसरी कोरोना पॉजिटिव सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय की 39 वर्षीय महिला स्टाफ नर्स है। सैफई सीएचसी अधीक्षक डॉ. संजीव यादव ने बताया हाल ही पॉजिटिव निकले स्टाफ नर्स के संपर्क में थी। इस वजह से उसने जांच कराई थी जो पॉजिटिव निकली। उसे सैफई में ही भर्ती करा दिया गया है। पति व दो बच्चों का भी सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया गया है। इसके पहले चिकित्सा विवि का स्टेनो तीन जून को पॉजिटिव आया था। दो दिन पहले उसकी पत्नी और एक पुरुष नर्सिंग स्टाफ की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ चुकी है।