{"_id":"5eaf01d58ebc3e90b12df628","slug":"etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp558322385","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक 170 मजदूर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक 170 मजदूर लौटे
विज्ञापन
इटावा। राजस्थान और गुजरात में फंसे यूपी के मजदूरों को रोडवेज की बसों से लाने का सिलसिला रविवार को भी बरकरार रहा। इन सभी को ग्राम कांधनी स्थित प.दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय लाया जा रहा है। एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया अब तक 170 मजदूर इटावा आ चुके हैं।
मजदूरों को लेकर आने वाली बसों को पालिका के सफाई कर्मचारी पहले सैनिटाइज करते हैं उसके बाद सामान लेकर बस से उतरने वाले मजदूरों का सामान सैनिटाइज करते हैं। डा.विनोद शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की। इटावा डिपो के एआरएम राजीव कुमार शर्मा ने बताया 250 से अधिक मजदूर आने हैं।
सीएमओ ने बताया कि मजदूरों का स्वास्थ्य परीक्षण करने तथा कोई लक्षण नहीं पाए जाने पर उन्हें 21 दिन होम क्वारंटीन रहने की सलाह दी जा रही है।