{"_id":"5eab091d8ebc3e90a074ed95","slug":"etawah-etawah-news-corona-etawha-news-knp557835852","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे कोरोना मरीज की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे कोरोना मरीज की हालत में सुधार
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल के सीएमएस डा.अशोक कुमार से जानकारी लेते संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डा.करन सिंह
- फोटो : ETAWHA
इटावा। जिले में मिले दूसरे कोरोना मरीज की हालत में भी सुधार हो रहा है। उसका दूसरा सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। जिस हिसाब से उसकी
हालत में सुधार हो रहा है, उससे रिपोर्ट निगेटिव आने की उम्मीद है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर मरीज को उसके घर भेज दिया जाएगा। यह बात संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य कानपुर मंडल ने गुरुवार को जिला अस्पताल में कही।
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. करन सिंह गुरुवार को जिले में कोरोना को हराने के लिए चल रही स्वास्थ्य विभाग की रणनीति का जायजा लेने आए थे। उन्होंने कहा कि कानपुर मंडल में इटावा जिले की काफी अच्छी है। यहां दो पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें नगला भगत का धर्मवीर सिंह यादव स्वस्थ होकर घर लौट चुका है। दूसरा मरीज सुतियानी गांव में मिला था, वह सेवानिवृत्त सैनिक है। उसका इलाज कन्नौज के तिर्वा सीएचसी में बनाए गए कोरोना अस्पताल में चल रहा है। संयुक्त निदेशक ने बताया कि सेवानिवृत्त सैनिक की हालत में तेजी से सुधार हो रहा है। उसका दूसरा सैंपल गुरुवार को जांच के लिए भेज दिया गया है। दो दिन बाद रिपोर्ट भी आ जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीज में अब कोरोना के लक्षण प्रतीत नहीं हो रहे हैं। उसकी सेहत को देखते हुए रिपोर्ट निगेटिव आने की पूरी उम्मीद है।
संयुक्त निदेशक ने बुधवार को महिला अस्पताल में सीएमएस और डॉक्टर के बीच हुए कहासुनी की जांच भी की। उन्होंने बताया कि जांच कर रिपोर्ट शासन को भेजेंगे। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कोरोना वायरस के जनपद के नोडल अधिकारी होने के नाते उन्हें यह जांच करनी है। बताया निरीक्षण के दौरान वह सीएमओ कार्यालय हो आए हैं। अन्य स्थानों पर भी जाएंगे।