फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   etawah,etawah news,corona

इटावा: खड़ैता में दूसरे स्वास्थ्यकर्मी के चार परिजन भी आइसोलेट

Tue, 28 Apr 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
etawah,etawah news,corona
बसरेहर (इटावा)। आगरा के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत खड़ैता गांव का एक और स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिलने पर उसके चार परिजनों को सैंपल लेकर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया दिया गया है। गांव में सैनिटाइजर का दोबारा छिड़काव कराया गया है।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र की उनवा संतोषपुरा ग्राम पंचायत के मजरा खड़ैता गांव निवासी दो युवक आगरा मेडिकल कॉलेज में वार्ड ब्वाय हैं। एक की उम्र 32 और दूसरे की 40 वर्ष है। दोनों 10 अप्रैल को परिवार से मिलने गांव आए थे। दोनों 12 को आगरा लौट गए ते। आगरा में एक मरीज के यात्रा इतिहास के आधार 22 अप्रैल को 32 वर्षीय युवक के सैंपल की जांच कराई गई तो वह कोरोना पॉजिटिव निकला। उसके बाद गांव को सील कर युवक के परिवार के चार लोगों के सैंपल लिए गए थे। दो दिन पहले 40 वर्षीय वार्ड ब्वाय भी कोराना संदिग्ध प्रतीत हुआ। आगरा मेडिकल कॉलेज में उसकी जांच कराई गई, जिसमें वह भी कोरोना पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

आगरा जिला प्रशासन से रिपोर्ट आने के बाद मंगलवार को एसडीएम सदर सिद्धार्थ और सीओ चंद्रपाल सिंह डॉक्टरों की टीम के साथ गांव पहुंचे। मेडिकल टीम ने दूसरे वार्ड ब्वाय के चार परिजनों के सैंपल लेकर जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया है। सीडीओ राजा गणपति आर ने बताया कि खड़ैता गांव में 24 अप्रैल से आने जाने पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस गांव के लोग पहले से क्वारंटीन हैं। चूंकि दूसरा वार्ड ब्वाय आगरा में पॉजिटिव निकला है, इसलिए उसकी पत्नी और तीन बच्चों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। उन्हें जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। नगला खड़ैता के साथ ही नगला बरी, नगला बीच और नगला पुतई में सैनिटाइजर का छिड़काव भी कराया गया। पहले वार्ड ब्वाय के पॉजिटिव मिलने के बाद उसके संपर्क में आए 25 लोगों के सैंपल लिए गए थे। उन सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

उधर, ग्राम प्रधान के प्रतिनिधि दिलीप यादव ने बताया कि गांव के सभी लोग सतर्कता बरत रहे हैं। सामाजिक दूरी का भी ख्याल रखा जा रहा है। पहले युवक के पाजिटिव निकलने के बाद पूरे गांव में छिड़काव और जांच हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed