{"_id":"5e1b650c8ebc3e878e3835dc","slug":"etawah-crime-news-etawha-news-knp538027269","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन से लापता युवक का कोई सुराग नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन से लापता युवक का कोई सुराग नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। पांच दिन पूर्व थाना क्षेत्र के नवादा गांव में अपने एक दोस्त से मिलने आए लापता युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। युवक की परेशान मां का आरोप है कि पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर ली। लेकिन बेटे को खोज नहीं पाई है।
थाना क्षेत्र के गांव पीपरीपुरा निवासी नीलम तिवारी के पति वेद प्रकाश व दो बेटे हरियाणा प्रांत के गुड़गांव के बसई रोड रविनगर में रहते हैं। नीलम अपने गांव वाले घर में रह रही हैं। उन्होंने बताया कि उनका बड़ा बेटा गजेंद्र गत 29 दिसंबर को अपनी स्कार्पियो से गुड़गांव से चला था। इसके बाद वह 6 जनवरी तक वह जैतपुरा स्थित दोस्त मोंटी के यहां रुका। उसी रात करीब 8 बजे वह लवेदी थाना क्षेत्र के नवादा गांव में अपने किसी दोस्त के पास आया। उसके बाद से बेटे का कोई पता नहीं चल रहा। उसके फोन पर भी संपर्क नहीं हो पाने पर गत 11 जनवरी को लवेदी थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई।
तब से अब तक पुलिस उसके बेटे को खोज नहीं पाई है। इस संबंध में लवेदी थानाध्यक्ष अमान सिंह ने बताया कि युवक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया है और उसकी लोकेशन पता करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि नवादा गांव आने के बाद युवक कहीं और चला गया है। पुलिस उसकी खोजबीन में जुटी है।