{"_id":"5e4441628ebc3ee5e44fc0f7","slug":"etawah-crime-etawha-news-knp5442396198","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी ट्यूबवेल से पानी लगाने पर वृद्ध को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी ट्यूबवेल से पानी लगाने पर वृद्ध को पीटा
विज्ञापन
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के छिमारा गांव में सरकारी ट्यूबवेल से खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में हुई मारपीट में एक वृद्ध घायल हो गया। जिसे पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
छिमारा गांव निवासी रामनरेश प्रजाति (60) ने थाना पुलिस को दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि बुधवार सुबह वह सरकारी ट्यूबवेल से अपने खेत पर पानी लगा रहा था। इसी दौरान परिवार के कुछ लोगों ने खेत पर पानी लगाने का विरोध किया और गाली गलौज शुरू कर दी। उसने गाली देने से मना किया तो परिवार के लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। उसके सिर में चोटें हैं।
पुलिस ने सूचना पर घायल को सैफई पीजीआई में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मारपीट करने वाले भाग गए हैं। उनकी तलाश की जा रही है। संवाद