फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   esha and safiya won comptition

इंशा नूर और सफिया नाज ने जीती प्रतियोगिताएं

Wed, 26 Oct 2022 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Oct 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
esha and safiya won comptition
इटावा। कटरा शमसेर खां स्थित मदरसा चिश्तिया समदिया में रंगरेज कम्यूनिटी ग्रुप की ओर से भाषण, लेखन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण में इशा नूर ने बाजी मारी। चित्रकला में सफिया नाज प्रथम रहीं। प्रतियोगिताओं में रंगरेज समाज के 65 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में भाषण प्रतियोगिता में अरीबा कदीर दूसरे स्थान पर रहीं।
हिंदी लेखन में अरीबा पहले और सिमरन दूसरे स्थान पर रहीं। अंग्रेजी लेखन में इशा नूर ने पहला और सफिया नाज ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। उर्दू लेखन में सफिया नाज पहले और दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

चित्रकला में सफिया नाज ने पहला और बेनजीर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में चित्रकला में पहला स्थान फलक नाज और दूसरा अली अहमद को मिला। भाषण में पहला स्थान सिद्दीक अहमद और दूसरा स्थान सिदरा ने प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजी लेखन में मिनह नूर पहले और अहद दूसरे स्थान पर रहे। उर्दू लेखन में जुबेरिया ने पहला और मेहविश परवीन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। आयोजक हाफिज माजिद ने छात्र-छात्राओं के बधाई दी।

उन्होंने कहा कि उज्ज्वल भविष्य के लिए जरूरी है कि छात्र-छात्राएं पढ़े लिखें और बढ़ चढ़कर हर गतिविधि में भाग लें। इस मौके पर अब्दुल समद, हाजी शेख आफताब, हाजी रफीक उद्दीन, हाजी रियाज उद्दीन, जैनुल आब्दीन, मो. जावेद, मो. ताहिर, मो तारिक, सादिक, मो. लईक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed