{"_id":"5f4bea9f8ebc3e1758044241","slug":"enjoy-the-trip-on-safari-again-from-1st-september-in-etawah-etawha-news-knp579758126","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावाः पहली सितंबर से फिर उठाएं सफारी में घूमने का आनंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावाः पहली सितंबर से फिर उठाएं सफारी में घूमने का आनंद
विज्ञापन
इटावा। अब पहली सितंबर से सभी लोग सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक इटावा सफारी पार्क का आनंद फिर से उठा सकेंगे। निदेशक वीके सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए आने वाले पर्यटकों से निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने को भी कहा है।
कोरोना वायरस के संक्रमण के मद्देनजर इटावा सफारी पार्क 16 मार्च से आम जनता के लिए बंद कर दिया गया था। अब सफारी क्षेत्र के कंटेंमेंट जोन से बाहर आ जाने के बाद इसे एक सितंबर से खोला जा रहा है। सफारी के निदेशक ने बताया कि आने वाले सभी पर्यटकों की थर्मल स्कैनिंग होगी।
शरीर का तापमान स्वस्थ पाए जाने पर ही पार्क में प्रवेश की अनुमति होगी। बगैर मास्क कोई पर्यटक अंदर दाखिल नहीं हो पाएगा। हर पर्यटक को फुटवॉश से होकर गुजरना होगा। गेट पर हैंडवॉश व सैनिटाइजर का प्रयोग अनिवार्य रहेगा।
विज्ञापन
सफारी के अंदर गुटखा, पान, तंबाकू आदि खाना और थूकना और खाद्य सामग्री ले जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित है। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर कोविड 19 प्रावधान के अनुसार कार्रवाई व जुर्माना लिया जाएगा। निदेशक ने बताया कि 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग और 10 साल के कम उम्र के बच्चों के अलावा गर्भवती महिलाओं को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पार्क में मौजूद 4डी थियेटर का संचालन अभी शुरू नहीं किया गया है। सफारी में वाहन से घूमते हुए पर्यटक एक सीट छोड़कर बैठेंगे। 18 सीटर वाहन में सिर्फ 9 पर्यटक ही मौजूद रहेंगे। निर्धारित सामाजिक दूरी का पालन अनिवार्य रहेगा। सफारी आम जनों के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक खुलेगी। टिकट खिड़की सुबह 9 से 4 बजे तक खुलेगी। पर्यटक के लिए सभी दिशा निर्देशों का पालन करना जरूरी होगा।