फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Employees fighting for changing electric wires

Etawah News: बिजली के तार बदलवा रहे कर्मचारियों से मारपीट

Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 18 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Employees fighting for changing electric wires
कर्मचारियों ने ग्रामीणों पर तार लूटने का लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बसरेहर। थाना क्षेत्र के आने वाले गांव ज्ञानपुर में आरडीएसएस योजना के तहत बिजली की घटनाओं व हादसा को रोकने के लिए बिजली के नंगे तारों को हटाकर एलटी एबीसी केबल डालने का काम किया जा रहा है। इसी दौरान ग्रामीणों और कर्मचारियों में मारपीट हो गई।

बिजली विभाग के ठेकेदार प्रदीप कुमार निवासी शहजहौनपुर पोस्ट लालखोर जसवंतनगर ने आरोप लगाया है कि उनकी टीम के आठ सदस्य काम कर रहे थे, और तारों को खंभो से उतर लिया था। तभी गांव के करीब छह लोगों ने आकर उनके काम को रोक दिया और कहा कि खुले हुए तार फिर से लगाओ और यह केबल डालना चाहो तो डाल दो। जिसके बाद खुले हुए तारों को जबरन ट्रैक्टर से उतार कर ग्रामीण अपने घरों को ले जाने लगे और जब उनको रोका गया तो ग्रामीणों ने बिजली विभाग के कर्मचारी व ठेकेदार और मजदूरों के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि बिजली विभाग का काम करने के दौरान एल्युमिनियम का तार करीबन 480 मीटर व सिंगल डोर चालीस मीटर तार जिसकी कीमत करीब एक लाख रुपए है। जिसे हमलावर ग्रामीण मारपीट कर छीन ले गए।थाना प्रभारी बेचन सिंह ने बताया कि बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ हुई मारपीट की कोई भी जानकारी उनको नहीं मिली है, और अभी किसी ने कोई प्रार्थना पत्र भी नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed