फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Electricity failure of 100 villages including Ikdil due to fault

Etawah News: फाल्ट से इकदिल समेत 100 गांवों की बिजली गुल

Mon, 26 Jun 2023 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 26 Jun 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Electricity failure of 100 villages including Ikdil due to fault
(फोटो संख्या 16) फाल्ट ढूंढ़ता बिजली कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल। कस्बा समेत आसपास के करीब 100 गांवों के लोगों के लिए सोमवार का दिन दुश्वारियों भरा रहा। दोपहर करीब 12 बजे 33 केवी लाइन पर फाल्ट होने से इनकमिंग मशीन में तकनीकी खामी आ गई। इससे आपूर्ति बाधित हो गई। उमस में लोग बेहाल हो गए।
बिजली न आने से शाम लोग पानी के लिए भी परेशान रहे। इकदिल समेत करीब 50 हजार की आबादी दोपहर से लेकर पूरे दिन बिजली न मिलने से परेशान रहे। महिलाएं, बच्चे, बुजुर्ग व बीमार लोग सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ी। बिना बिजली के घरों में पंखे बंद होने पर बच्चे हों या दुकानदार सभी को हाथ से पंखा करते रहे।
विज्ञापन

बिजली न मिलने की वजह से शाम चार बजे नगर पंचायत से कस्बे में होने वाली पेयजलापूर्ति नहीं होने से लोगों को और भी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कस्बाई लोग नगर पंचायत से होने वाली जलापूर्ति पर पूरी तरह से आश्रित हैं। इस वजह से उन्हें जरूरत के हिसाब से पानी का इस्तेमाल करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसई, चांदनपुर, रेलवे, कोल्ड, बिरारी व टाउन फीडरों से संबंध बिजली आपूर्ति ध्वस्त हो गई। इनसे संबंद्घ कस्बा इकदिल समेत बैशालीघाट, रीतौर,बुआपुरा, मनियामऊ, अकबरपुर, फूफई, दौलतपुर, कथगवां,नरैनी, नगला ढकुरी, बरैला समेत करीब 100 गांवों के करीब 10 हजार घरों की बिजली कई घंटे बाधित रही।
वर्जन
जब तब इनकमिंग मशीन चालू नहीं होती, तब तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकती। इस कार्य में देर लगने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। धर्मेंद्र कुमार, एसएसओ, बिजली घर इकदिल।

वर्जन
विद्युत विभाग के ठेकेदार से कर्मचारियों को भेजने के निर्देश दिए हैं। कर्मियों के भेजने के बाद ही बिजली दुरुस्त होने का कार्य शुरू हो सकेगा। इसी के बाद ही बिजली बहाल हो सकेगी। कृष्ण मुरारी, एसडीओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed