{"_id":"5c758748bdec22499d2730c5","slug":"elections-will-be-fought-with-mulayam-mainpuri-and-akhilesh-kannauj","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम मैनपुरी और अखिलेश कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, सैफई में किया एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम मैनपुरी और अखिलेश कन्नौज से लड़ेंगे चुनाव, सैफई में किया एलान
Wed, 27 Feb 2019 12:06 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनाव में सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव मैनपुरी व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव कन्नौज से ताल ठोकेंगे। यह घोषणा मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में की है। वे पुलवामा हमले में शहीद रामवकील के परिजनों को सांत्वना देकर मैनपुरी से लौटे थे।
सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने देश की वायु सेना द्वारा पाकिस्तान पर किए हमले का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि मैं सेना को बधाई देना चाहता हूं। जिन्होंने शहीद जवानों का बदला लेकर पाकिस्तान को उसी भाषा में जवाब दिया।
उन्होंने कहा कि आतंकवाद पर कठोर से कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। जो दुश्मन है उसको भारत की ताकत का अहसास होना चाहिए। इसी दौरान उन्होंने बताया कि नेताजी मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और वे खुद कन्नौज से चुनाव मैदान में उतरेंगे।
विज्ञापन
नेताजी के आशीर्वाद से 2019 की फतह को हासिल करेंगे। चुनाव को लेकर पार्टी तैयार है। सभी कार्यकर्ताओं ने पार्टी की नीतियों पर काम करना भी शुरू कर दिया है। सांसद तेज प्रताप के बारे में बताया कि उनके पास राजनीति के लिए काफी उम्र पड़ी है। उन्हें उन्हें कहीं और एडजेस्ट करेंगे।