फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   election,etawah news,65.43 percent voting,post of,gram panchyat members

ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव में 65 फीसदी मतदान

Sat, 12 Jun 2021 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 10:40 PM IST
विज्ञापन
election,etawah news,65.43 percent voting,post of,gram panchyat members
इटावा। जिले में रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के 95 और बीडीसी सदस्य के एक पद पर उपचुनाव के लिए शनिवार को मतदान हुआ। पुलिस की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के चलते मतदान शांतिपूर्ण रहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत सदस्यों के मतदान के प्रति ग्रामीणों को उत्साह भी दिखाई पड़ा। चार ब्लाकों की 32 ग्राम पंचायतों के 59 बूथों पर लगभग 65.43 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन

मतदान के बाद सदस्य पद के 195 और बीडीसी के 2 प्रत्याशियों का भाग्य मतपेटिकाओं में बंद हो गया। वोटों की गिनती ब्लाक मुख्यालयों पर 14 जून को होगी।
मतगणना का परिणाम घोषित होते ही जिले की सभी 471 ग्राम पंचायतों में सदस्यों का कोरम पूरा हो जाएगा। सभी पंचायतों में प्रधानों के काबिज होते ही गांव की सरकारें काम करना शुरू कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बकेवर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार महेवा ब्लॉक के दस ग्राम पंचायतों में रिक्त 34 सदस्यों व एक क्षेत्र पंचायत सदस्य के लिए 20 बूथों पर चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ।
ग्राम पंचायत सराय नरोत्तम में फर्जी मतदान की शिकायत पर तहसीलदार भरथना मय फोर्स के गांव पहुंचे। इंगुर्री गांव के 46 वार्ड क्षेत्र पंचायत सदस्य (बीडीसी) के लिए शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ।
दोपहर बाद ग्राम पंचायत सराय नरोत्तम चल रहे ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के दौरान फर्जी मतदान होने की सूचना पर तहसीलदार भरथना हरिश्चंद बकेवर थाना के एसएसआई संजय दुबे मय भारी पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी बलवीर ने पोलिंग पार्टी पर फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए एसडीएम भरथना से शिकायत की। वार्ड नंबर एक से प्रत्याशी पूनम ने बताया कि उनके वार्ड में कुल 85 मतदाता हैं, जिसमें से 11 मतदाता गांव में मौजूद नही है।
4 बजे के पहले तक 85 में से 77 वोट पड़ चुके थे। उन्होंने कहा कि पोलिंग पार्टी ने मिली भगत करके कुछ फर्जी वोट अंदर से ही डलवा दिए। तहसीलदार ने फर्जी मतदान का आरोप लगा रहे लोगों को उन मतों को चैलेंज कराने को कहा।
ग्राम पंचायत इंगुर्री में 46 नंबर वार्ड से निर्वाचित होने के बाद महिला बीडीसी की मृत्यु हो गई थी। यहां हुए उपचुनाव में दो प्रत्याशी मैदान में थे।
मतदान स्थल 125 व 126 पर मतदान हुआ। पुलिस फोर्स के साथ लेखपाल सुधीर चतुर्वेदी पोलिंग केंद्र पर मौजूद रहे। शाम 3 बजे तक सभी 20 बूथों में से सबसे अधिक 85 फीसदी मतदान सराय नरोत्तम मतदान केंद्र पर हो चुका था।
भरथना संवाद प्रतिनिधि के अनुसार विकास खंड क्षेत्र अंतर्गत 11 ग्राम पंचायतों के 31 ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए बनाए गए 21 पोलिंग केंद्रों पर शांति पूर्वक मतदान हुआ। शाम 5 बजे तक 68.79 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान के दौरान जोनल मजिस्ट्रेट/एसडीएम हेम सिंह और सीओ विजय सिंह ने मतदान केंद्रों का भ्रमण कर शांति पूर्ण मतदान पर नजर बनाए रखी। सेक्टर मजिस्ट्रेट/नायब तहसीलदार विशाल सिंह ने बताया कि मतदान के बाद मतपेटिकाएं ब्लॉक कार्यालय में बनाए गए स्ट्रांग रूम में पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में रखी गई।
सैफई संवाद प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक की 5 ग्राम पंचायतों में रिक्त 15 पदों के लिए 10 बूथों पर मतदान हुआ। यहां लगभग 65 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। ब्लॉक के ग्राम भाऊपुर में 92 वर्षीय कितुका देवी भी मतदान करने पहुंची।
चकरनगर संवाद प्रतिनिधि के अनुसार यहां 6 ग्राम पंचायतों के रिक्त 15 पदों के लिए 8 बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। जिलाधिकारी श्रुति सिह और एसएसपी डा.ब्रजेश कुुुमार सिंह ने मतदान केंद्रों का दौरा किया।
अपने पक्ष के उम्मीदवार को जिताने के लिए ग्रामीण मतदाताओं को मतदान के लिए भेजते रहे। देर शाम तक मतदाताओं को मतदान बूथ पर भेजने के लिए टेलीफोन या व्यक्तिगत आदमी के बुला मतदान कराया।
अब सभी ग्राम पंचायतों का हो जाएगा गठन
अप्रैल महीने में हुए पंचायतों के आम चुनावों में जिले में कुल 5903 ग्राम पंचायत सदस्यों के पदों में 2920 पदों पर कोई नामांकन ही दाखिल नहीं हुआ था।
2 मई को मतगणना के बाद जब ग्राम प्रधानों के शपथ लेने की बात आई तो 471 में 285 ग्राम प्रधान शपथ ही ग्रहण नहीं कर सके। सदस्यों का कोरम पूरा होने पर केवल 186 ग्राम प्रधान ही शपथ ग्रहण कर सके।

2920 पदों के लिए शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया के बाद 2825 ग्राम पंचायत सदस्य तो निर्विरोध चुन लिए गए। परंतु चार ब्लाकों की 95 सीटों पर एक से अधिक नामांकन आने के कारण शनिवार को मतदान कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed