फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   electicity,barish,etawah,etawah news

18 से 24 घंटे गुल रही गांवों की बिजली

Mon, 27 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
electicity,barish,etawah,etawah news
इटावा। रविवार शाम को आई आंधी और बारिश ने शहर से लेकर ज्यादातर गांवों की बिजली गुल कर दी। पेड़ गिरने से तार टूट गए तो कई जगह फाल्ट हो गए। पूरी रात लोग बिजली के लिए परेशान रहे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह बिजली कर्मियों ने फाल्ट ढूंढना शुरू किया। दोपहर बाद सुधार कर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
शहर में शाम करीब चार बजे ही बिजली गुल हो गई थी, जो रात नौ बजे तक बहाल हो सकी। सोमवार की सुबह भी लाइनपार क्षेत्र में मरम्मत का काम चला। इस आंधी से शहरी क्षेत्र में बिजली के चार पोल धराशायी हो गए जिससे करीब 30 हजार का नुकसान हुआ। इसके साथ ही कई ट्रांसफार्मरों के इंसुलेटर भी खराब हो गए। लाइनपार क्षेत्र में सोमवार की सुबह फिर 33 केबी लाइन में फाल्ट हो गया इसके कारण डेढ़ घंटे बिजली सप्लाई बंद रही। अधिशासी अभियंता राहुल बाबू कटियार ने बताया कि तेज हवा व बरसात के कारण सप्लाई बंद कर दी गई थी। बाद में पेट्रोलिंग की गई तो पीएसी के पास बड़े फाल्ट का पता चला। इसके साथ ही काली बांह मंदिर के पास भी फाल्ट था जिसे रात करीब पौने नौ बजे ठीक किया जा सका। जो पोल टूट गए हैं, उन्हें ठीक कराया जा रहा है या जरूरत के मुताबिक बदला जा रहा है। उन्होंने बताया कि बरसात में भी मरम्मत का कार्य कराया गया ताकि जल्दी बिजली आपूर्ति बहाल की जा सके। इस मौसम में रविवार को पहली बार आंधी चली है और उसकी चपेट में सबसे पहले बिजली विभाग ही आया है।
विज्ञापन

संवाद प्रतिनिधि महेवा के अनुसार रविवार शाम 4 बजे गुल हुई बिजली रात 12 बजे आई। करीब आठ घंटे बहेड़ा, उझियानी, अनंतराम, मुकुटपुर, आहेरीपुर, आनेपुर, इकनोर, नगला शुक्ला सहित 25 गांवों के लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ भूप सिंह ने बताया कि रात में प्रयास किया पर महेवा बिजलीघर की लाइन नहीं चल पाई। सोमवार सुबह शेरपुर के पास फाल्ट मिला, उसे ठीक करने दोपहर मे आपूर्ति शुरू कर दी गई।
संवाद प्रतिनिधि भरथना के अनुसार ग्राम मोढ़ी निवासी प्रह्लाद, रामपाल, हरपाल ने बताया कि रात भर बिजली नहीं आई। ग्राम कंधेसी पचार और मेढ़ी दुधी में खंभा टूटने से आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ राहुल कुमार ने बताया कि तीनों जगह काम चल रहा है। जल्द बिजली की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

संवाद प्रतिनिधि ऊसराहार के अनुसार सबस्टेशन से जुड़े गांव भरतपुर खुर्द, नगला लछी, बहादुरपुर, पालअड्डा, मुर्चा, आनंदपुर, नगला झाबर, भगवंतपुर समेत 25 गांवों की बिजली आंधी में फाल्ट से रविवार दोपहर दो बजे गुल हो गई थी। ऊसराहार की बिजली सुबह 10 बजे और अन्य गांवों की दोपहर 2 बजे के बाद आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed