Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Elderly woman on her way to pay last respects to her brother dies after being hit by a tractor

Etawah News: भाई के अंतिम दर्शन को जा रही वृद्धा की ट्रैक्टर की टक्कर से मौत

Sat, 14 Nov 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sat, 14 Nov 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman on her way to pay last respects to her brother dies after being hit by a tractor
फोटो 16:: सावन श्री। फाइल फोटो
लवेदी। थाना क्षेत्र के दाउदपुरा-असदपुरा मार्ग पर 18 नंबर ट्यूबवेल के पास दाउदपुरा पुलिया के पास ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध महिला की मौत हो गई। वह अपने भाई के निधन की सूचना पर अंतिम दर्शन के लिए पौत्र के साथ चकरनगर क्षेत्र के फूटाताल जा रही थीं।
विज्ञापन

नीलदेवता निवासी सावन श्री (85) अपने पौत्र जीतू के साथ बाइक से फूटाताल जा रही थीं। उनके भाई का निधन हो गया था। इसी कारण वह पौत्र के साथ उनके अंतिम दर्शन के लिए निकली थीं। रास्ते में दाउदपुरा पुलिया के पास एक ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायल वृद्धा को बकेवर स्थित 50 शैया अस्पताल पहुंचाया। जहां इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के दो पुत्र स्वराज और मुकेश व दो पुत्रियां मनवेशा और मीना हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े बेटे स्वराज ने बताया मां की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जिस परिवार में पहले ही भाई के निधन का दुख था, वहां इस हादसे ने एक और गहरा दुख दे दिया। थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में प्रार्थना पत्र प्राप्त मिला है। उसमें ट्रैक्टर की टक्कर से दुर्घटना होने की जानकारी दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed