फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Elderly death due to cardiac arrest

हृदयगति रुकने से 62 वर्षीय अधेड़ की मौत

Fri, 31 Jul 2020 05:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2020 05:24 PM IST
विज्ञापन
Elderly death due to cardiac arrest
एक ही परिवार के पांच सदस्यों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उसी परिवार के 62 वर्षीय वृद्ध की हृदयगति रुक जाने से मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक कोरोना संक्रमित नहीं था। प्रशासनिक अधिकारियों ने मृतक के घर पर पहुंचकर हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।
कस्बे के मोहल्ला श्रीनगर में गुरुवार को एक ही परिवार के पांच सदस्य कोरोना संक्रमित पाए गए थे। परिवार के पांच लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद 62 वर्षीय नन्हे खां की गुरुवार को ही हृदयगति रुकने से मृत्यु हो गई, जबकि वे कोरोना संक्रमित नहीं थे।
सूचना मिलते ही तहसीलदार गजराज सिंह यादव, नायब तहसीलदार विशाल सिंह यादव, अधिशासी अधिकारी रामआसरे कमल, चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह, कोविड-19 प्रभारी रामजी भदौरिया, सदर लेखपाल अर्जुन सिंह चौहान, सभासद निहालुद्दीन ने मृतक के आवास पर पहुंचे।
विज्ञापन

सुरक्षा समेत अन्य समुचित व्यवस्था मुहैया कराकर पीपीई किट प्रदान की। कोविड-19 प्रभारी रामजी भदौरिया ने बताया कि अंतिम संस्कार के लिए उच्चाधिकारियों से जो प्रोटोकॉल प्राप्त होगा उसी आधार पर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed