{"_id":"6242071ebe5ca574e17cdc4f","slug":"el-primo-de-pradhan-junto-con-sus-asociados-atacaron-a-la-polica-etawah-news-knp688050676","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिल पुलिस किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान के चचेरे भाई ने साथियों के साथ मिल पुलिस किया हमला
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। अनिया गांव के प्रधान के चचेरे भाई ने हैवरा में भावगत कथा में बवाल कर आयोजक से रंगदारी मांगी और मारपीट की। मौके पर पहुंचे दो सिपहियों को भी हमला कर घायल कर दिया। थाने से फोर्स पहुंचने पर बदमाश भाग निकले। सिपाही और कथा आयोजक ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है।
सैफई थाना क्षेत्र के ग्राम हैवरा में भागवत चल रही थी। आरोप है कि रविवार रात साढ़े दस बजे नगला अनिया गांव के प्रधान यशपाल का चेचेरा भाई बॉबी साथी अमोर, राजू, सिंकू व तीन अज्ञात लोगों के साथ कथा स्थल पर पहुंचा और बवाल शुरू कर दिया। कथा आयोजक श्रीकांत के साथ मारपीट कर दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।
सिपाही सुमित मलिक और सोनवीर कथा स्थल पर पहुंचे। पुलिस को आता देख हमलावर भागने लगे। सिपाहियों ने रोका तो बॉबी ने साथियों के साथ उन पर हमला कर दिया, जिसमें दोनों सिपाही घायल हो गए।
विज्ञापन
एक सिपाही की सूचना पर कुछ ही देर में थाने से फोर्स पहुंच गया। हमलावर अपनी कार छोड़कर भाग निकले। सीओ सैफई विजय सिंह ने बताया कि सिपाही सुमित की तहरीर पर बॉबी, अमोर, राजू व सिंकू और तीन साथियों लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। श्रीकांत ने भी हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।