{"_id":"5ec966278ebc3e90212091bf","slug":"eid-shopping-limited-to-vermicelli-etawha-news-knp561704096","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंवई तक सिमटी ईद की खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंवई तक सिमटी ईद की खरीदारी
विज्ञापन
फोटो संख्या 09 ईद पर खरीदारी करती महिलाये
- फोटो : ETAWHA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। ईद-उल-फितर का त्योहार मनाने के लिए बाजार में खरीदार निकलने लगे हैं। इनमें निकलने वाली ज्यादातर महिलाएं सेंवई ही खरीदती नजर आईं। कई जगह दुकानों पर लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिख रहे। कोतवाली पुलिस ने कई जगह दुकानदारों को चेतावनी दी। साथ ही दुकानों के सामने गोले भी बनवाए।
बाजार में सिवई 60 रुपये किलो बिक रही है। दुकानदार विशाल जैन ने बताया कि गरी 170 रुपये, किशमिश 240 से 400 रुपये, छुआरा 220 से 3000 रुपये, मखाना 650-700 रुपये, काजू टुकड़े वाला 600 और शक्कर 38 रुपये किलो है।
राजगंज चौराहा स्थित चिकन का लखनवी कुर्ता और पजामा के दुकानदार हरिओम दुबे ने बताया कि लॉकडाउन में लग ही नहीं रहा कि ईद का त्योहार है। इस बार कम लोग ही दुकान पर आ रहे हैं। बताया कि बड़ों के लिए 250 से लेकर 600 रुपये और बच्चों के लिए 150 से 200 रुपये तक की रेंज है। कहा कि दुकान पर कुर्ता-पजामा खरीदने वाले कम लोग आ रहे हैं। दुकानों की बजाय ज्यादातर महिलाएं फुटपाथ पर लगी दुकानों पर कपड़े पसंद करती दिख रही हैं।